कोटा. सरसों निकालते समय कपड़े थ्रेसर में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौद थाना क्षेत्र के गांव बागलदा निवासी गोबरीबाई आदिवासी ( 50) मंगलवार को खेत पर थ्रेसर से सरसों निकाल रही थी। इसी दौरान थे्रसर में कपड़े आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए कोटा रैफर किया गया। यहां एमबीएस अस्पताल में भर्ती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2F9g7Hb
via IFTTT
No comments:
Post a Comment