Thursday, 14 March 2019

बाल विवाह सूचना पर पहुंची पुलिस, परिजनों को किया पाबंद, फिर भी हो गया विवाह

भीलवाड़ा।

 

रायपुर क्षेत्र के थोरिया खेड़ा में बुधवार को नाबालिगों का बाल विवाह की शिकायत पर पहुंची पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों को पाबंद कराया। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने के बावजूद बाल विवाह हो जाने की शिकायत चाइल्ड को की है। मामले की जांच करवाई जा रही है।

 

रायपुर थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि थोरिया खेड़ा में किशोरी का विवाह किया जा रहा है। बारात करेड़ा तहसील के कांजी का खेड़ा से आ रही है। इस पर रायपुर तहसीलदार को हालात से अवगत कराया गया।

 

पुलिसकर्मी गांव गए तो बाल विवाह जैसी स्थिति नहीं मिली। हालांकि किशोरी के पिता और मां को पाबंद कराया गया। उधर, कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बाल विवाह रुकवाने के नाम पर महज औपचारिता की है। पुलिस वहां पहुंची तो किसी ओर के यहां ठहरी, जबकि दूसरी ओर बाल विवाह हो गया।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी कई बाहर चाइल्ड लाइन के मार्फत गांव में बाल विवाह की शिकायत की गई थी। पुलिस पहुंची भी, लेकिन औपचारिकता कर लौट गई। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुमन त्रिवेदी ने कहा कि पुलिस को शिकायत के बाद बाल विवाह हो जाने की शिकायत मिली है। इस सम्बंध में रायपुर थाने से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Cj6vrU

No comments: