Thursday, 14 March 2019

Election 2019: सोशल मीडिया पर हल्ला बोल लेकिन असली लड़ाई तो यहां लड़ी जा रही है...

कोटा . लोक सभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है दोनों ही बड़ी पार्टिया अपने अपने मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में है और जीत के लक्ष्य को लेकर कमर कस ली है। कांग्रेस जहां राजस्थान के लिए मिशन 25 का लक्ष्य रखा है वही बीजेपी मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के जरिये कर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिए हुए है इसी क्रम में बूंदी लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बुधवार को सासंद ओम बिरला ने आगामी लोकसभा चुनावांेे कि तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक ली।

 

Read More: आखिर क्यों खोला धारीवाल के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने मोर्चा !

 

लोकसभा संयोजक हीरालाल नागर एवं देहात भाजपा के अध्यक्ष जयवीर सिंह अमृतकुंआ ने प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनावांेे कि तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ की मण्डल प्रवास योजना, बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों के साथ बैठक कर मेरा बूथ सबसे मजबूत सहित संगठन के द्वारा 9 मार्च से 30 मार्च तक बूथ, मण्डल व जिला स्तर पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर कोटा जिले के सुल्तानपुर एवं ईटावा मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

 

Read More: सावधान ! होलाष्टक में उग्र होंगे ग्रह...नहीं करवाए शुभ कार्य...

 


सांसद बिरला एवं संयोजक नागर ने गा्रामीण क्षेत्र सुल्तानपुर एवं ईटावा मंण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मण्डल प्रवास बैठक कर बूथ अध्यक्ष एवं शक्तिकेन्द्र संयोजकों के साथ बैठक कर अपने अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिऐ कार्ययोजना बनाई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ओम बिरला ने कहा कि ईमारत सुंदर व भव्य तभी बन पाती है जब कि उसकी नींव मजबूत हो उसी तरह बूथ भी संगठन की नींव ही है ऐसे में संगठन को मजबूत बनाना है तो पहले नींव को मजबूत करना पडेगा।

 

Read More: चुनाव आते ही बढ़ जाती है अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त ! जानिए क्या कहा टाइगर ने अधिकारियों को

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा संगठन का लगातार विस्तार होने के साथ ही मजबूत भी हो रहा है क्यों कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरे समर्पण ओर जिम्मेदारी के साथ पार्टी कि मजबूती के लिऐ काम करता है। बिरला ने कहा कि किसी भी चुनावों को जीतने के लिऐ सबसे पहले बूथ जीतना जरूरी होता है ऐसे में हर कार्यकर्ता वह किसी भी बडे पर पर हो लेकिन सबसे पहले अपने बूथ को मजबूत करे। बूथ को मजबूत करने के लिऐ हर बूथ पर 10 से अधिक कार्यकर्ताओं को जोडें।

 


लोकसभा संयेाजक एवं पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल में भारत को मजबूत करने के साथ ही पूरे विश्व में एक नई पहचान दिलवाई है। देश मे ंआमचुनावों का बिगुल बज चुका है कार्यकर्ता एक बार फिर जनता के बीच जाकर सरकार के द्वारा किए गए मजबूत निर्णयों एवं जनकल्याणकारी कार्यो से जनता को अवगत करवाते हुऐ एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिऐ भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाए ।

 


देहात भाजपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने सबंोधित करते हुऐ कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुऐ प्रदेश नेतृत्व के द्वारा 9 से 26 मार्च तक बूथ एवं मण्डल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। देहात जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रमों के तहत 9 से 14 मार्च तक मण्डल प्रवास योजना व लोकसभा बैठक, 10 से 15 मार्च तक युवा महोत्सव, विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन, पहला वोट मोदी को कार्यक्रम, 12 से 15 मार्च तक विधानसभावार बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र संयोजक बैठक कर मेरा बूथ सबसे मजबूत बनाने के लिऐ बूथ स्तरीय समीक्षा बैठकों का आयोजन, 17 से 19 मार्च तक बूथ स्तर पर लाभार्थीयों से सम्पर्क, 20 से 22 मार्च तक होली मिलन के कार्यक्रम एवं विशेष सम्पर्क अभियान, 20 मार्च तक बूथ स्तर तक धन संग्रह अभियान, 24 से 26 मार्च तक जनसम्पर्क अभियान के तहत प्रत्येक घर में पत्रक एवं स्टीकर के माध्यम से सम्पर्क एवं 23 से 30 मार्च तक शक्ति केन्द्र प्रभारियों को अल्पकालीन विस्तारक योजना के तहत लाभार्थियों से जनसम्पर्क करना है।

 


देहात अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आहवान किया है कि संगठन के हर कार्यक्रम में बूथ स्तर से जिला स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होकर आगामी लोकसभा चुनावों हेतु समर्पित भाव से कार्य करे। बैठकों में सुल्तानपुर मण्डल जिला परिषद सदस्य प्रेम गोचर, पूर्व उपजिला प्रमुख संतोष खण्डेलवाल, पूर्व प्रधान महेन्द्र शर्मा, नरेश शर्मा, राजकुमार नंदवाना, पूर्व सरपंच सतपाल मान, पीपल्दा के अर्जुन मीणा, पूर्व विधायक प्रभुलाल वर्मा,पूर्व प्रधान मानवेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रिंकू सोनी, पूर्व प्रधान विजयशंकर नागर ,भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश नागर, अतुल सांवत, विष्णु गोयल, सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FahvcS
via IFTTT

No comments: