कोटा . फोर व्हीलर और टू व्हीलर का शौक रखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा कोटा ऑटो एक्सपो एवं मेगा टे्रड फेयर। जहां एक ही छत के नीचे सभी तरह के विश्वस्तरीय ब्रांडस की शृंखला होगी। राजस्थान पत्रिका की मीडिया पाटर्नरशिप में शिव ज्योति इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में ६ से १४ अप्रेल तक मल्टीपरपज स्कूल मैदान में ऑटो एक्सपो एवं मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। यहां पसंदीदा गाड़ी खरीदने के साथ-साथ उनसे सम्बन्धित सभी तरह की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। एक्सपो के पावर्ड बॉय रजत सिटी डवलपर्स लिमिटेड है।
कोटा के सबसे बड़े ऑटो एक्सपो में देश-विदेश की शीर्ष कम्पनियों की कारंे और बाइक्स के लेटेस्ट मॉडल्स डिस्प्ले किए जाएंगे। एक्सपो में जहां विजिटर्स रिनाउंड मॉडल्स को देख सकेंगे, वहीं अन्य कम्पनियों के मॉडल्स से कम्पेरिजन भी कर पाएंगे। इसमें साडियां, पुस्तकें, फर्नीचर, खिलौने, शिक्षा व ऑटोमोबाइल्स से संबंधी जानकारियां, गïृह सज्जा के सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, चमड़े के उत्पाद, आचार व मुरब्बे, मसाले, नमकीन, पापड़, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फैशन परिधान, हेल्थ व फिटनेस प्रोडक्ट्स, हैण्डलूम, रेडिमेड कपडे आदि उत्पाद उपलब्ध होंगे। घर को सजाने के लिए कई प्रकार के उत्पाद भी यहां उपलब्ध होंगे।
read more : Big breaking news : हवाई सेवा के लिए बड़ी खबर आई, कोटा से दिल्ली के बीच उड़ान जल्द !....
फूड जोन होगा खास
खाने-पीने के लिए विशेष फूडजोन भी रहेगा, जहां अनेक प्रकार के लजीज व्यंजनों का जायका उपलब्ध होगा। इनमें मुम्बई की भेलपुरी, दिल्ली के छोले कुलचे,चाऊमीन, बर्गर, आइसक्रीम, इडली सांभर, डोसा, पावभाजी, अजमेर की कढ़ी कचोरी, छोले भटुरे, पिज्जा आदि खाने-पीने के व्यंजन उपलब्ध होंगे।
अधिक जानकारी और स्टॉल बुकिंग के लिए सम्पर्क
ऑटो एक्सपो एवं मेगा ट्रेड फेयर से संबंधित अधिक जानकारी व स्टॉल बुकिंग के लिए ९९२८०७०४०३, ९८२९०३७३७१ पर सम्पर्क किया जा सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Uumbj2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment