राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले गुर्जर नेताओं ने सरकार पर समझौते को लागू करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है. गुर्जर आरक्षण समझौते को लागू करने के लिए गुरुवार को सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल के आवास पर बैठक हुई. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में आए लोगों ने सरकार के साथ हुए समझौते को लागू नहीं करने पर नाराजगी जताई. वहीं मंत्री मेघवाल ने कहा कि सरकार गुर्जर नेताओं को साथ हुए समझौते का पालन करेगी. उन्होंने लोगों को बताया कि समझौते के पालन के लिए सचिवालय में 3:00 बजे बैठक बुलाई गई है. सभी विभागों के सचिवों से रिपोर्ट ली जाएगी. उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि 5 फीसदी आरक्षण का लाभ पुरानी भर्तियों में मिलेगा.जहाजपुर का नंबर न 1 न्यूज़ ब्लॉगर जहाजपुर भीलवाड़ा शहपुरा आसींद कोटडी आदि नगर की न्यूज़ सबे तेज जहाजपुर हलचल पर Thanks You Jahazpur
Friday, 15 March 2019
VIDEO: गुर्जर नेताओं ने सरकार पर आरक्षण समझौते को लागू करने के लिए बनाया दबाव
राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले गुर्जर नेताओं ने सरकार पर समझौते को लागू करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है. गुर्जर आरक्षण समझौते को लागू करने के लिए गुरुवार को सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल के आवास पर बैठक हुई. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में आए लोगों ने सरकार के साथ हुए समझौते को लागू नहीं करने पर नाराजगी जताई. वहीं मंत्री मेघवाल ने कहा कि सरकार गुर्जर नेताओं को साथ हुए समझौते का पालन करेगी. उन्होंने लोगों को बताया कि समझौते के पालन के लिए सचिवालय में 3:00 बजे बैठक बुलाई गई है. सभी विभागों के सचिवों से रिपोर्ट ली जाएगी. उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि 5 फीसदी आरक्षण का लाभ पुरानी भर्तियों में मिलेगा.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment