निवाई. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गुरुवार को शहर के एक मैरिज गार्डर में सभा को सम्बोधित करेंगे, जिसकी तैयारियों को लेकर विधायक प्रशांत बैरवा के आवास पर विधायक की अध्यक्षता में बैठक हुई। विधायक प्रशांत बैरवा ने पार्टी पदाधिकारियों को सभा की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी।
56 इंच का सीना अब बढ़ने वाला नहीं, 26 या 30 इंच होने वाला है : गहलोत
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराना, नगर पालिका उपाध्यक्ष पारस जैन पहाड़ी, सीताराम शर्मा अलाहाबाद, सीआर ब्रह्मप्रकाश गुर्जर, अनिल टेलर, हंसराज गुर्जर, संजय कावट, एडवोकेट सतीश शर्मा, प्रवक्ता कमल किशोर जाट, शंकर घाटी एवं बाबूलाल मीणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
रिश्तों पर बोले गहलोत, हमारे जैसी मोहब्बत और कहां, पायलट बोले मैं आपसे दूर नहीं
हेलीपेड एवं सभा स्थल पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के आने की तैयारियों को लेकर पटेल महाविद्यालय में स्थित हेलीपेड एवं सभा स्थल का बुधवार को विधायक प्रशांत बैरवा, जिला कलक्टर आरसी ढेनवाल, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र शर्मा ने हेलीपेड एवं सभा स्थल का अवलोकन किया।
सीएम गहलोत के बेटे ‘वैभव गहलोत‘ को लेकर आई ये खबर, यहां से हो सकते हैं लोकसभा प्रत्याशी!
जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक चुनाराम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभा एवं हेलीपेड के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो। सभा के लिए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी महिमा डांगी, सहायक अभियंता रामगोपाल सेवलिया, सहायक अभियंता रविंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Hm6DuE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment