भीलवाड़ा।
हलेड़ में बुधवार दोपहर युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। खून से सना शव उसके घर से १५० मीटर दूर झाडि़यों में मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सदर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि हलेड़ से सुवाणा मार्ग पर एक महिला शौच करने गई तो वहां झाडि़यों में युवती का रक्तरंजित शव दिखा। उसने ग्रामीणों को जानकारी दी। बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। मृतका की पहचान हलेड़ की पूनम (19) पुत्री बाबूलाल के रूप में हुई। परिजन भी पहुंचे। एसपी यादव, एएसपी दिलीप सैनी, सदर थानाप्रभारी कृष्णकुमार पहुंचे। डॉग स्क्वाइड, एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए। शव जहां मिला, वह जगह पूनम के घर से महज 150 मीटर दूर थी। मृतका के भाई शंकर ने बताया कि दोपहर 12 से 1 बजे के बीच पूनम घर से निकली थी लेकिन उन्हें पता नहीं लगा। जब काफी देर तक नजर नहीं आई तो तलाशा लेकिन नाकाम रहे। इस बीच उसका शव झाडि़यों में पड़े होने की जानकारी मिली।
धोखे से बुलाया, कर दी हत्या
पुलिस को मौके पर संघर्ष के निशान मिले है। अधिकारियों का मानना है मोबाइल कर पूनम को धोखे से वहां बुलाया। उसके पहुंचते ही किसी बात को लेकर कातिल से झगड़ा हुआ और हत्या करने की कोशिश की। बचने के लिए पूनम ने संघर्ष किया, लेकिन कातिल ने गला रेत दिया। पूनम के कपड़े खून से सने थे। हत्या के बाद कातिल सुवाणा की ओर भाग गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I7n8eu
No comments:
Post a Comment