निवाई. शहर में नगर पालिका चेयरमैन के वार्ड 10 में दोनों समय सफाई की जाती है, लेकिन शहर के अन्य वार्ड के नाले गंदगी से भरे हुए है। जिरात का रास्ता, वार्ड 7 के आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, जद्दीद मुस्लिम स्कूल के पास, पहाडी चुंगी नाका के पास, मंडी के पीछे बैरवा कॉलोनी सहित शहर में कई जगह कचरे के ढेर लगे हुए है तथा नालियां कचरे से भरी पड़ी है। है।
एक तरफ नगर पालिका प्रशासन सफाई को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहा है, वहीं दूसरी ओर कचरे से भरे हुए नाले स्वच्छ भारत अभियान की धज्जिया उड़ा रहे है। शहर में क्षतिग्रस्त एवं खुले नाले दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे है। नगर पालिका प्रशासन खुले नाले की समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहा है।
यह भी नहीं कि क्षतिग्रस्त एवं खुले नालों की जानकारी नगर पालिका प्रशासन को नहीं है, लेकिन पालिका प्रशासन जानबूझकर अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखा है। इन क्षतिग्रस्त एवं खुले नालों में गिरने से एक व्यक्ति की मौत व एक घायल भी हो चुका है।
करीब छह माह से शहर के शिवाजी पार्क रोड स्थित नाले के फेरोकवर टूटे हुए है, लेकिन पालिका प्रशासन उनको बदलने की जहमत नहीं उठा रहा है।
इसी प्रकार पहाड़ी चुंगी नाका के पास भी करीब चार माह से फेरोकवर टूटा हुआ है। तथा करीब एक माह से जलदाय विभाग द्वारा खोदा गया गड्ढा खुला पड़ा है, जिसमें रात के समय दुपहियां वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है।
इससे पालिका प्रशासन की लापरवाही जाहिर होती नजर आ रही है। नाले खुले होने से लोगों उनमें कचरा डाल रहे है, जिससे नाले कचरे एवं मिट्टी से अटे पड़े है।नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी महिमा डांगी से फोन पर जानकारी चाही गई तो अधिशाषी अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2uR4ZZO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment