टोंक. आबकारी विभाग की टीम ने देर रात हतौना गांव स्थित बाड़े में बने कमरे में छापा मारकर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। ये कार्रवाई लोकसभा चुनाव के मध्यनजर की गई।
जिला आबकारी अधिकारी शिवसिंह के नेतृत्व में सहायक आबकारी अधिकारी घनश्याम शर्मा, निरीक्षक शिल्पी शर्मा, प्रहराधिकारी प्रभुदयाल, सरदारसिंह की टीम की ओर से की गई शराब की कार्रवाई में 12 लाख 20 हजार 166 रुपए की कीमत की शराब पकड़ी है।
शराब को जब्त कर लिया गया। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि हातौना गांव में पहाड़ के समीप एक बाड़े में अवैध शराब की शिकायत मिली थी।
सूचना के बाद पहुंची टीम ने देखा तो कमरे में शराब से भरे कर्टन रखे हुए थे। टीम ने मौके से आरोपी शोभाराम पुत्र अर्जुन बैरवा को गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही कमरे में रखी देशी मदिरा के 36 हजार 648 पव्वे, 36 बोतल बीयर, 33 पव्वे अंग्रेजी शराब से भरे कर्टन बरामद कर लिए। इनकी कीमत अनुमानित 12 लाख 20 हजार 166 रुपए आंकी गई है।
वहीं एक अन्य आरोपी राहोली निवासी गिर्राज पुत्र जगदीश जाट फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आबकारी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शोभाराम को गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UjFM9j
via IFTTT
No comments:
Post a Comment