भीलवाड़ा।
उपप्रवर्तिनी मैना कंवर ने कहा कि महापुरुष सदैव महान कार्य करते हैं। वे सदैव दूसरों के लिए जीते हैं जबकि बड़े पुरुष दूसरों के प्रति ईष्या भाव रखते उनका सुख छीनते है। मैना कंवर बुधवार को तिलकनगर के यश भवन में भूरा विहार के लोकार्पण तथा मेवाड़ सिंहनी यश कंवर की १०१वीं जयन्ती समारोह को सम्बोधित कर रही थी।
मैना कंवर ने कहा कि मेवाड़ सिंहनी का जीवन लोगों में प्रेम, सौहार्द बढ़ाने, जैन धर्म के प्रचार, गोहत्या रोकने व शराबबंदी कराने में गुजरा। पोरवाल चंद्रिका, साध्वी मनोहर कंवर, सरलमना, पारस कंवर, विमल कंवर, मणिप्रभा आदि जन्म जयन्ती महोत्सव श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति तथा जयकारों के बीच मनाया गया।
यश कंवर चेरिटेबल ट्रस्ट के मनीष बम्ब ने बताया कि भूरा विहार का लोकार्पण संजय कुमार, सचिन बाबेल ने किया। नवरतन मल बम्ब, लक्ष्मण सिंह बाबेल, महावीर सिंह चौधरी, मंजू गांग व स्नेहलता धारीवाल मौजूद थे। प्रदीप मेहता का अभिनंदन कर श्रावक रत्न की पदवी दी। भीलवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी व सांसद सुभाष बहेडिय़ा के अलावा ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विमल जैन, राष्ट्रीय मंत्री बलवंत हिंगड़, प्रांतीय युवा अध्यक्ष अरिहंत सिसोदिया, रामसिंह चौधरी, विनोद चौधरी, राजकुमार आंचलिया, अरविंद झामड, प्रमोद सिंघवी आदि उपस्थित थे। संचालन भूपेंद्र सिंह पगारिया ने किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WQTCgd
No comments:
Post a Comment