टोंक . उड़ती गुलाल व बिखरते रंगों के बीच होली की मस्ती का धमाल। जगमगाता पाण्डाल। डीजे की धुन पर होली के गीतों पर थिरकते युवा व युवतियां। कुछ ऐसा ही माहौला था शुक्रवार रात यहां भूतेश्वर महादेव मन्दिर में कायस्थ यूथ हेल्प क्लब की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान व होली मिलन समारोह में।
परम्पराओं के विपरीत समाज की 10 वर्षीय तक की बेटियां अश्मी श्रीवास्तव, कनिका माथुर, नाव्या माथुर ने चित्रगुप्त की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
यूथ गु्रप की आरुषि सक्सैना, अपूर्वा, श्रेयांश माथुर, चित्रांश माथुर, विश्वास, पूजा, रिया सक्सैना, रिचा निगम, सुरभि सक्सैना, तन्मय, शिवांग, राजन माथुर, प्रखर माथुर, विपुल आदि ने समाज के करीब 25 वरिष्ठ नागरिकों, समाज की एक दर्जन प्रतिभाओं व पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रवि माथुर का सम्मान किया गया।
इसके अलावा आरुषि ने गणेश वन्दना की। जूही माथुर ने ‘मोहे रंग दो नन्द के लाल’, आर्य श्रीवास्तव ने ‘कान्हा सो जा जरा’ गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर यूथ क्लब की ओर से ‘चित्रगुप्त यूथ हेल्प केयर’ की स्थापना की गई। इसके माध्यम से समाज के किसी भी व्यक्ति को जरूरत पडऩे पर क्लब के सदस्य उसकी मदद के लिए उपलब्ध होंगे।
कार्यकम में एडवोकेट नन्दकिशोर माथुर, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, निपुण सक्सैना, गोपालसहाय सक्सैना, आदर्श सिन्हा, लाडलीप्रसाद माथुर, सुधीर सक्सैना, नूपुर माथुर, उर्मिला सक्सैना, देवेन्द्र स्वरूप आदि मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2YSJSEl
via IFTTT
No comments:
Post a Comment