Monday, 8 April 2019

राजस्थान में अचानक मौसम पलटा, देखते ही देखते रेतीले बवंडर से दिन में हो गई रात, वीडियो में देखें आंधी का 'रौद्र' रूप

राजस्थान में दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम ने पलटा खाया। जहां दो दिन से प्रदेश में तेज गर्मी के चलते पारा बढ़ता ही जा रहा था। वहीं, वीडियो में देखें कैसे अचानक रविवार को आसमान में काली आंधी छा गई और अंचल को धूल के गुबार और अंधड़ के आगोश में ले लिया। मौसम के इस अंदाज ने दिन में ही रात का सा नजारा कर दिया।


मौसम में बदलाव और आंधी का असर पूरे राजस्थान में देखा गया। प्रदेश के सीकर, झुंझनूं, चूरू जिले के साथ ही हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर समेत आस-पास के जिलों में तेज आंधी का दौर रहा। वहीं जिलों में शाम को अंधङ के साथ बुंदाबांदी भी हुई। बुंदाबांदी के बाद चली ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम के अचानक बदलाव से प्रदेश के कई भागों में दिन के तापमान में आंशिक कमी दर्ज हुई है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में तेज रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती है।

 

राजस्थान से जुडी अन्य मौसम की खबरें यहां पढ़ें :-

JAIPUR : - राजस्थान में अचानक बदला मौसम, शुरू हुआ तेज आंधी का दौर, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

SIKAR : - राजस्थान में अचानक आया रेत का बवंडर, दिन में छाया अंधेरा, यहां बारिश के साथ गिरे ओले

JODHPUR :- मौसम का यू टर्न, जोधपुर सहित कई इलाकों में आंधी के साथ बूंदाबांदी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UlRnVG
via IFTTT

No comments: