मालपुरा. नगरपालिका की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत जवाहर नगर कॉलोनी व मुसाणी नाडी क्षेत्र से की गई।
नगरपालिका क्षेत्र में पालिका की भूमि पर अवैध रुप से अतिक्रमण करने की बार-बार मिल रही शिकायतों पर नरगपालिका की ओर से कार्रवाई करते हुए जवाहर नगर कॉलोनी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की गई।
इसके बाद शाम को मुसाणी नाडी क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाए गए। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी प्रियंका बुढ़ानिया, तहसीलदार ओमप्रकाश जैन की मौजूदगी में पुलिस के सहयोग से जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की गई।
पालिका की भूमि पर अवैध रुप से किए गए सभी कच्चे-पक्के अतिक्रमणों को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त किया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अभियान सम्पूर्ण शहर में चलेगा तथा सभी अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
क्लिनिकों पर कट रही जेब
मालपुरा . सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना के तहत जहां रक्त, ईसीजी व अन्य जांच के लिए तो सरकार की ओर से मशीनें उपलब्ध करवा दी गई है, लेकिन सोनोग्राफी जैसी महत्वपूर्ण मशीन के अभाव के चलते अस्पताल में उपचार करवाने आने वाली प्रसूताओं को मजबूरन निजी सेंटरों पर मनमाने दामों पर सोनोग्राफी करवानी पड़ती है।
राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना के तहत विभिन्न प्रकार की जांच मरीजों के लिए नि:शुल्क की जा रही है, जिसके अन्तर्गत मालपुरा सामुदायिक अस्पताल में आई रक्त की जांच के लिए सीबीसी मशीन से खून की सभी प्रकार की जांचे होने लगी है,.
वहीं एमीऑटो एनलाइजर मशीन से शूगर, यूरिया, कालेस्ट्रॉल सहित कई जांचे एवं एक्स-रे आदि की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, लेकिन अस्पताल में प्रसूताओं के लिए सबसे अत्यधिक काम आने वाली सोनोग्राफी मशीन नहीं होने से प्रसूताओं को निजी सेंटरों पर मनमाने दामों पर सोनोग्राफी करवानी पड़ रही है।
अस्पताल प्रभारी डॉ. अमित सक्सैना के अनुसार अस्पताल में प्रतिदिन 36 प्रकार की जांचों के लिए लगभग 125 से 150 तक मरीजों की जांच की जाती है। अस्पताल में निश्चेतन चिकित्सक व नेत्ररोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2uQM7Kk
via IFTTT
No comments:
Post a Comment