Monday, 8 April 2019

पत्रिका हमराह में उत्साह व उमंग के साथ ली मतदान की शपथ तो बच्चों के डांस ने भी किया रोमांचित

टोंक. उत्साह व उमंग के साथ नेहरु गार्डन में शहर के लोगों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं लोगों ने ईवीएम व वीवीपेट मशीन को डेमो का मतदान प्रक्रिया की जानकारी भी ली।

 

अवसर था रविवार को नेहरु गार्डन सुबह सात बजे राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित हमराह कार्यक्रम में स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता का।

 

सूर्य की पहली किरण के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में जहां महिलाओं ने योग आसन कर स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन योग को आवश्यक बताया। वहीं लाफिंग क्लब के सदस्यों के ठहाकों से गार्डन में घूमने वाले लोग ठहर कर हंसने लगे।

 

इसके अलावा युवाओं की ओर बैडमिंटन व कबड्डी मैच भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम कर रोचकता को देख बच्चों ने भी अभिभावकों के साथ मतदाता जानकारी ली।

 

वहीं कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार ने किया। टोंक विधानसभा स्वीप योजना प्रभारी ओम प्रकाश सैनी एवं सहयोगकर्ता के रूप में अरविंद सोलंकी मौजूद रहे।

 

दिया संदेश, ली शपथ
हमराह के तहत लोगों को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जगदीश आर्य ने उपस्थित युवाओं व महिला-पुरुषों को ईवीएम व वीवीपेट मशीन का डेमो किया। उन्होंने लोगों को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया।

 

तथा लोगों एवं उनके रिश्तेदारों-परिचितों को मतदान के लिए प्रेेरित किया। इसके साथ मतदान के संबंध में लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। इसके बाद उपस्थित को निष्पक्ष व निर्भिक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।

 

डांस ग्रुप बना आकर्षण का कारण
हमराह में शहर के एडी डांस गु्रप के बच्चों द्वारा प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही। ग्रुप के संचालक अजय धामुनिया ने बताया अमर तर्क, अशोक सैनी, राजू सैनी, अमन सैनी, राजदीप, मुस्कान पालीवाल, स्नेहा साहू, अभिषेक चावला ने विभिन्न गानों में प्रस्तुति दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2YZ7dUW
via IFTTT

No comments: