Tuesday, 24 December 2019

रीट लेवल 2 पास करने के लिए राजस्थान की जानकारी जरूरी

जयपुर। अब रीट पास करने के लिए भी राजस्थान की जानकारी जरूरी होगी। रीट (
Rajasthan Eligibility Examination for Teachers ) का प्रश्न पत्र अब ऐसा आएगा जिसमें पूरे राजस्थान को कवर किया जाएगा। यह लेवल 2 के अभ्यर्थियों के लिए होगा। नए साल में दो भर्तियां होंगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही ऐलान किया है। नए साल में 34 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसमें तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 31 हजार और स्कूल व्याख्याता के 3 हजार पद होंगे।

लेवल 2 की भर्ती के लिए राजस्थान की जानकारी जरूरी
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 31 हजार पदों को भरने के लिए 2 अगस्त 2020 को रीट ( REET )की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें टीएसपी के भी 6 हजार 80 पद शामिल होंगे। शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि पहली बार तृतीय श्रेणी लेवल—2 की भर्ती में विषय विशेषज्ञों के चयन के लिए विषय की गहन जानकारी होना जरूरी होगी। सरकार का मानना है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों को प्रदेश के दूर—दराज क्षेत्र में अध्यापन करना होता है। ऐसे में उन्हें राजस्थान के बारे में स्वाभाविक रूप से जानकारी होना जरूरी है। इसके लिए प्रश्न पत्र की विषय वस्तु इस प्रकार तैयार की जाएगी कि अभ्यर्थियों को राजस्थान के बारे में पूरी जानकारी हो।


सितम्बर में होगी व्याख्याता भर्ती
मंत्री ने बताया कि नई व्याख्याता भर्ती सितम्बर में होगी। यह भर्ती 3 हजार पदों के लिए होगी। इस भर्ती में वर्तमान सत्र में अध्ययनरत विद्यार्थी भी पात्र हो पाएंगे। आयोग ने भी सरकार को सितम्बर 2020 में नई व्याख्याता भर्ती कराने के लिए सहमति दे दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34UwD7V
via IFTTT

No comments: