जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से नववर्ष पर एक जनवरी को शहर में आमजन की सुविधार्थ रामबाग सर्किल चौराहा एवं रामनिवास बाग के पास मसाला चौक में नवनिर्मित स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट शुरू कर जनता को समर्पित किया जाएगा। जयपुर विकास आयुक्त टी. रविकांत ने बताया कि आमजन को सुविधा प्रदान के साथ-साथ बस की प्रतीक्षा के लिए आमजन को बैठने की व्यवस्था के लिए रामबाग सर्किल चौराहा एवं रामनिवास बाग में मसाला चौक के पास स्मार्ट टॉयलेट बनाया गया है, जिन्हें आमजन के लिए 1 जनवरी, 2020 से चालू कर दिया जाएगा।
स्मार्ट टॉयलेट में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
उन्होंने बताया कि स्मार्ट टॉयलेट में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध रहेंगे, जिनमें बेबी फीडिंग कक्ष, केयर टेकर कक्ष, महिला स्नानाग्रह, भारतीय एवं पश्चिमी पद्धति के महिला एवं पुरूष शौचालय, विकलांग जन हेतु शौचालय का अलग से पूर्ण प्रावधान, महिलाओं के लिए सेनेट्री नेपकिन वेंडिंग मशीन एवं एटीएम का प्रावधान तथा बस की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए पेवेलियन इत्यादि सुविधाएं होगी। रविकांत ने बताया कि डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित दोनों स्मार्ट टॉयलेट के रख-रखाव एवं संधारण का कार्य सुलभ इंटरनेशनल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दोनों पब्लिक टॉयलेट्स से रामबाग.सर्किल चौराहा एवं रामनिवास बाग के पास मसाला चौक में आने-जाने वाले सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
ये खबरें भी जरूर पढ़ें -
जमीन खोदकर बड़े शातिर अंदाज में क्रूड ऑयल चोरी कर रहे थे, इस तरह हुआ खुलासा
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 2 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
नए साल से रेलवे में होगा बड़ा बदलाव, जरूर पढ़ लें काम की खबर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SEbYm1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment