जयपुर। पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को अब थोड़ी मुश्किल होगी, उनके पाठयक्रम में दो नए क्रेडिट कोर्स और जोड़े गए हैं। ये कोर्स सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पीएचडी छात्रों के लिए हाल ही दो नए पाठयक्रम जोड़े हैं। ये पाठयक्रम प्री—रजिस्ट्रेशन कोर्स में शामिल होंगे। इसके लिए पब्लिकेशन एथिक्स और पब्लिकेशन मिसकंडक्ट दो नए पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं। नए पाठ्यक्रमों का अध्ययन यूजीसी ने पीएचडी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य कर दिया है। आयोग ने पिछले दिनों हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया है।
यूजीसी के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग ने पिछले दिनों हुई बैठक में पंजीकरण पूर्व पाठ्यक्रम के लिए सभी पीएचडी विद्यार्थियों को पब्लिकेशन एथिक्स और पब्लिकेशन मिसकंडक्ट के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दो क्रेडिट कोर्स को स्वीकृति दी है। ये 30 घंटे के कोर्स होंगे। इनके लिए कक्षाएं 30 घंटे लगेंगी।
जानकारी के अनुसार मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा कराए गए आॅल इंडिया हायर एजुकेशन सर्वे के अनुसार देश में केवल ढाई प्रतिशत कॉलेज पीएचडी कार्यक्रम संचालित करते हैं और सबसे ज्यादा विज्ञान वर्ग के छात्र पीएचडी के लिए नामांकन कराते हैं। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिए हैं कि वे अगले सत्र से ये दो कोर्स पीएचडी कोर्स वर्क में भी शामिल करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2t4rf4H
via IFTTT
No comments:
Post a Comment