मालपुरा. घर से अपने प्रेमी संग भागी दो विवाहिताओं एवं एक नाबालिग विवाहिता को मालपुरा थाना पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब कर बयानों के आधार पर दो को प्रेमी संग भेजा, वहीं नाबालिग शादीशुदा को टोंक बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।
थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि मालपुरा वार्ड नम्बर 23 निवासी विवाहिता के पिता ने 6 माह पूर्व मामला दर्ज करवाया कि इंद्रा कॉलोनी निवासी अमित उर्फ राजेश सोनी उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया, जिसे पुलिस ने बुधवार को जयपुर से दस्तयाब कर बयान दर्ज किए।
विवाहिता ने प्रेमी के संग रहने की इच्छा जाहिर की। इस पर पुलिस ने विवाहिता को प्रेमी के साथ भेजा। वहीं धानोता निवासी एक जने ने मामला दर्ज करवाया था कि उसकी बहन को अरमान निवासी कोट तहसील महुआ जिला दौसा बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर बयान दर्ज किए, जिसमें युवती ने अरमान के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। युवती को अरमान के साथ भेजा।
वहीं गुलाबपुरा थाना पचेवर निवासी एक जने ने 2 दिसम्बर को उसकी नाबालिग शादीशुदा पुत्री को खंडार सवाईमाधोपुर निवासी सोनू बागरियां अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग को खंडार सवाईमाधोपुर से दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति टोंक के समक्ष पेश किया।
शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को जेल भेजा
पीपलू (रा.क.). थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं। थानाधिकारी गोर्वधनसिंह भाटी ने बताया कि दिनेश प्रजापत (29) पुत्र रामेश्वर प्रसाद प्रजापत कुंदनपुरा, पहाडिय़ा तहसील फागी के खिलाफ पीपलू थाने में एक पीडि़ता ने मामला दर्ज करवाया था।
जानकारी अनुसार 1 जुलाई 2019 को उपखंड क्षेत्र के एक गांव से 25 वर्षीय एक युवती को दिनेश बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। दिनेश ने युवती के साथ करीब 3 माह तक बलात्कार किया। पीडि़ता ने 15 अक्टूबर 2019 को पीपलू थाने में उक्त घटनाक्रम में मामला दर्ज करवाया था, जिस पर पीपलू पुलिस ने आरोपी को कुंदनपुरा, पोस्ट पहाडिय़ा तहसील फागी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेसी भेजा गया हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sYINPR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment