Monday, 30 December 2019

प्रदेशभर में होगा दारु नहीं दूध के साथ कार्यक्रम का आयोजन

Happy New Year 2020 : निरोगी राजस्थान अभियान ( nirogi rajasthan abhiyan ) के तहत प्रदेशभर के सभी जिलों में आज शाम दारु नहीं दूध के साथ कार्यक्रम का आयोजन होगा। ( health news in hindi ) कार्यक्रम को तहत लोगों को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी जिलों में प्रमुख स्थानों पर राहगीरों को दूध पिलाया जाएगा और ‘दारू पीकर नहीं दूध पीकर नववर्ष का स्वागत’ करने का संदेश दिया जाएगा। कार्आयक्जर के दौरान शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक आम नागरिकों को दूध पिलाया जाएगा ।

नए साल 2020 के मौके पर होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया गया। विभाग के अधिकारी अपने- अपने जिलों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे । ( Jaipur news in hindi ) राजधानी जयपुर में राजस्थान विवि. के बाहर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । आज शाम होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ( ashok gehlot ) अशोक गहलोत मौजूद रहेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QdC6CG
via IFTTT

No comments: