दूनी. तहसील मुख्यालय के घाड़-दूनी मार्ग स्थित दूनी सागर के नीचे निर्माणाधीन रपट पर संवेदक की लापरवाही के चलते अस्थाई बायपास नहीं निकाले जाने के कारण बुधवार को घाड़ की ओर से आए ट्रक के कीचड़ में फंसने से मार्ग पर जाम लग गया। इससे चौपहियां व दुपहिया वाहनों चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना उठाना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि संवेदक की ओर से निर्माणाधीन रपट की दुसरी नीव खुदाई के बाद अस्थाई बायपास मार्ग नहीं बनाए जाने से दोपहर को घाड़ की ओर से आया ट्रक कीचड़ में फंस गया। वहीं दुसरी ओर संवेदक की ओर से मंगाए पत्थरों का डम्पर भी ट्रक के सामने जाकर कीचड़ में फंस गया। इस दौरान करीब पांच घंटों तक दूनी-घाड़ मार्ग पर जाम लगा रहा। बाद में संवेदक की ओर से जेसीबी मंगाकर फंसे ट्रक को निकलवा मार्ग को सही कराए जाने के बाद देर शाम वाहनों का आवागमन सुचारू हुआ।
फिर हुआ चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, कलक्टर के आदेश पर हटाया था
देवली. देवड़ावास ग्राम पंचायत क्षेत्र की चारागाह भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाने की मांग को बुधवार को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।ज्ञापन में ओमप्रकाश, अमर सिंह, मोहम्मद आदि ने बताया कि देवड़ावास पंचायत क्षेत्र की चारागाह भूमि पर वहीं के कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया, जिसकी गत 10 दिसम्बर को जिला कलक्टर टोंक को जनसुनवाई में शिकायत की।
ग्रामीणों की शिकायत पर कलक्टर ने तहसीलदार को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने को निर्देशित किया। हालांकि तहसीलदार ने दूनी ने कार्रवाई कर अतिक्रमण हटा दिया, लेकिन अतिक्रमियों ने फिर से चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर लिया। इससे ग्रामीणों को मवेशियों को चराने की परेशानी हो रही है। ज्ञापन में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाकर गौ शाला बनाने की मांग की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZlXkRG
via IFTTT
No comments:
Post a Comment