पीपलू (रा.क.). उपखंड क्षेत्र के हाडीकलां से रविवार शाम गायब हुए एक युवक की जॉकिट व चप्पल सोहेला के खाळ में मिलने से सनसनी फैली है। जानकारी अनुसार हाडीकलां से रविवार शाम को सुरेश (38 ) पुत्र रामकरण गुर्जर घर से डीजल लेने की कहकर घर निकला था, जो वापस नहीं लौटा।
इसके बाद परिजनों ने उसे अपने रिश्तेदारों सहित आस-पास के क्षेत्रों में तलाशा लेकिन नहीं मिला। मंगलवार को वहां काम रहे मजदूरों को जॉकिट व चप्पले खाळ में तैरते हुए मिली। इसके बाद एक-दूसरे को दी सूचना से वहां काफी संख्या में ग्रामीण इक_े हुए। साथ ही यह सूचना हाडीकलां के सुरेश पुत्र रामकरण गुर्जर के परिजनों तक पहुंची।
जिन्होंने जाकिट व चप्पले सुरेश की बताई हैं। साथ ही इस दौरान उसका मोबाइल व दुपट्टा खाळ के किनारे मिला है। सूचना पर बरौनी थानाप्रभारी राजेश गुर्जर मय जाप्ते के मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहायता से खाळ में शव की तलाशी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिली।
वहीं प्रशासन की ओर से कोई गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचा। बरौनी थानाप्रभारी राजेश गुर्जर ने बताया कि मौके पर जॉकिट, दुप्पटा, चप्पल व मोबाइल, रुमाल मिले हैं। जो कि हाडीकलां के सुरेश के बताए जा रहे हैं। परिजनों ने आशंका जताई हैं कि वह खाळ में डूब गया हैं। ग्रामीण सहित परिजन सुबह से ही सुरेश की खोज में लगे हैं।
15 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीपलू (रा.क.). उपखंड क्षेत्र के गाता में महिला के अंतिम संस्कार को लेकर हुए विवाद में मृतका के पुत्र की ओर से पीपलू थाने में मामला दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी गोर्वधनसिंह भाटी ने बताया कि मृतका के पुत्र राजूलाल व ग्रामीणों की ओर से दी रिपोर्ट पर 15 जनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया हैं।
इनमें लक्ष्मण गाता, दुर्गालाल जाट, श्योजी, हंसराज, गोपाल, लेखराज, नेनू, मुकेश, कैलाशी प्रहलादी, नौसर, आशा, बद्री, शैतान, सुरेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया हैं। उल्लेखनीय हैं कि 19 नवंबर को गाता में फूला पत्नी छोगालाल का निधन हो गया था।
इसमें जाट समाज के लोगों ने उसके अंतिम संस्कार के दौरान गतिरोध उत्पन्न कर दिया था। इसके चलते करीब 8 घंटे बाद महिला का अंतिम संस्कार हो पाया था। इसके बाद 22 नवंबर को दलित संगठनों द्वारा टोंक में प्रदर्शन कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। इसके बाद सोमवार को पीपलू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rrDiZx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment