जयपुर। राजधानी जयपुर में आने वाले चार दिन सर्दी ( cold in jaipur ) से राहत मिलेगी। शहर के तापमान में गिरावट नहीं होगी। हालांकि हल्के बादल छाए रहेंगे। छह जनवरी के बाद फिर मौसम पलटेगा ( Rajasthan Weather ) और पारे में गिरावट होगी। गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया है। बता दें कि पिछले दो दिन से पारे में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के निदेशक शिव गणेश के अनुसार एक जनवरी तक प्रदेश में ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन विकसित हो रहा था। इससे प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावनाएं बन रही थी, लेकिन सिस्टम नीचे महाराष्ट्र की ओर चले जाने से प्रदेश में संभावनाएं खत्म हो गई। कोटा में उत्तरी क्षेत्र ही इसके प्रभाव में आएगा। इधर, प्रदेश के सीकर, अलवर, झुंझुनूं, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर में कोल्ड प्रभावी रहेगा। इनमें से चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर में बारिश की आशंका है।
यह होता है साइक्लोनिक सर्कुलेशन
हवा घड़ी की तरह घूमती है। जब हवा घड़ी की दिशा में घूमती है तो मौसम साफ रहता है और जब घड़ी की दिशा के विपरित घूमती है तो नमी और लो प्रेशर से बादल बना लेती है। ऐसी स्थिति में बारिश ओलावृष्टि होती है। 6 जनवरी को प्रदेश में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे बारिश ओलावृष्टि की संभावना है।
भीलवाड़ा 1.8 डिग्री, सर्दी से वृद्ध की मौत
भीलवाड़ा शहर में गुरुवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर ने कंपकंपी छूटा दी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.5 तथा न्यूनतम 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुरुवार सुबह स्टेशन पर एक वृद्ध का शव मिला। वहीं सीकर के फतेहपुर में पारा 3.4, बाड़मेर में 8.5, जैसलमेर में 5.5, बीकानेर में 4.2 तथा, माउंटआबू में 4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। छह जनवरी को चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर व गंगानगर जिले में एक दो स्थानों पर बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QhQVny
via IFTTT
No comments:
Post a Comment