जयपुर. आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी सुबह 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगी इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज पूरा दिन वृद्धि योग रहेगा। साथ ही सोमवार को दिनभर रवि योग भी रहेगा।
आज शतभिषा नक्षत्र रहेगा। चिकित्सा, ज्योतिष, इलेक्ट्रीशियन, अंतरिक्ष, पायलेट, सैन्य प्रशिक्षक, कला, परमाणु भौतिकी, औषधि, वैद्य, मादक पदार्थ, प्लास्टिक, पेट्रोलियम आदि से जुड़े कार्य आज सफल हो सकते हैं। आज शिवजी का अभिषेक करें, जरूरतमंदों को दान करें।
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 04 शक संवत् 1942
आश्विन शुक्ल दशमी सोमवार, विक्रम संवत् 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 10, रवि-उल्लावल 08, हिजरी 1442।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु।
दशमी तिथि प्रातः 09 बजकर 01 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।
शतभिषा नक्षत्र अगले दिन प्रातः 06 बजकर 37 मिनट तक
वृद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 38 मिनट तक उपरांत धु्रव येाग का आरंभ।
गर करण प्रातः 09 बजकर 01 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ।
चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
दिशाशूल: पूर्व।
आज के शुभ मुहूर्तः
आज पूरे दिन रवि योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तक।
अमृतकाल रात को 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।
दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा।
यमगंड सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3juiDJl
via IFTTT
No comments:
Post a Comment