जयपुर. आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी. इस प्रकार आज प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज पूरा दिन व्याघात योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा।
बुधवार को रोग निदान, ध्यान व योग, आध्यात्मिक गुरु, सामाजिक संस्था, शोधकर्ता, लेखक, संगीतज्ञ, कलाकार, दुकानदार, सरकारी कर्मचारी, इतिहासकार, सुरक्षाकर्मी आदि से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं। आज को गणेशजी, शिवजी और हनुमानजी की आराधना करें। जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान दें।
आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 06 शक संवत् 1942
आश्विन शुक्ला द्वादशी बुधवार, विक्रम संवत् 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 12, रवि-उल्लावल 10, हिजरी 1442।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु।
द्वादशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 54 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।
व्याघात योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 48 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ
बालव करण मध्याह्न 12 बजकर 54 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।
चंद्रमा दिन-रात मीन राशि पर संचार करेगा।
दिशाशूल: उत्तर।
आज के शुभ मुहूर्त :
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 41 मिनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 39 मिनट से 29 अक्टूबर रात 12 बजकर 31 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
यमगंड सुबह 07 बजकर 54 मिनट से 09 बजकर 17 मिनट तक।
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 05 मिनट तक।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।
पंचक पूरा दिन।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jBmlk8
via IFTTT
No comments:
Post a Comment