Wednesday, 28 October 2020

aaj ka panchang 29 october 2020 भवन निर्माण, ज्योतिष, एयर हॉस्टेस, रत्न , कला, जल—परिवहन—पुलिस—बिजली—सिक्यूरिटी से जुड़े कार्य सफल होने का दिन

जयपुर. आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी दोपहर 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगी इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज दोपहर 12 बजे से रवि योग लग जाएगा जोकि शुक्रवार दोपहर तक रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा जोकि सारे काम पूर्ण करानेवाला योग है। दोपहर 12 बजे तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा।

आज कला, भवन निर्माण, ज्योतिषी, एयर हॉस्टेस, रत्नों के व्यापारी, घड़ियों, जल परिवहन, अनाथाश्रम, धार्मिक संस्था, यातायात, पुलिस, बिजली, सड़क, सुरक्षाकर्मी आदि से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं। पूरा दिन हर्षण योग भी रहेगा। आज विष्णुजी, शिवजी, माता पार्वती, माता लक्ष्‍मी के साथ कार्तिकेय की उपासना करें। जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान दे।

आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 07 शक संवत् 1942
आश्विन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 13, रवि-उल्लावल 11, हिजरी 1442।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु।
त्रयोदशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 16 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ
चंद्रमा दिन-रात मीन राशि पर संचार करेगा।
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मध्याह्न 12 बजे तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।
हर्षण योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 37 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ,
तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 16 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।

दिशाशूल: दक्षिण।

आज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 म‍िनट से 12 बजकर 27 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 40 म‍िनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 39 म‍िनट से 30 अक्‍टूबर रात 12 बजकर 31 मि‍नट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 03 बजे तक।
यमगंड सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 म‍िनट तक।
गुल‍िक काल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक।
पंचक पूरा द‍िन।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HJh25a
via IFTTT

No comments: