Friday, 23 October 2020

Aaj Ka Rashifal 24 October 2020 कर्क वालों का बढ़ेगा कारोबार, मकर—कुंभ वालों को मिलेगा प्यार, जानें आपके लिए क्या सौगात लाए शनिदेव

जयपुर. तिथियों के लिहाज से 24 अक्टूबर का दिन बहुत शुभ बन गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज नवरात्र की महा अष्टमी और महा नवमी दोनों तिथियां हैं। ऐसे में शनिवार का दिन 12 में से 9 राशियों के लिए खास बन गया है। चंद्रमा के साथ शनि की युति और उस पर राहु की दृष्टि पड़ने कुछ लोगों को मानसिक तनाव हो सकता है।

मेष राशि - आज आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। बिजनेस में लाभ को लेकर ज्यादा मेहनत करेंगे। नौकरी करनेवालों का प्रमोशन हो सकता है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का आपके प्रति व्यवहार अच्छा बना रहेगा।

वृष राशि - आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। व्यापारी वर्ग की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। किसी कंपनी से नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

मिथुन राशि - आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। आज का दिन आपको बिजनेस में काफी फायदा कराएगा। नौकरी में आ रही दिक्कतें समाप्त हो जायेगी। प्रेम संबंधों के लिए नये रास्ते नजर आयेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न हो जायेगा।

कर्क राशि - कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। नौकरी में प्रोजेक्ट पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर से आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

सिंह राशि - आपको धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में बुजुर्गों की मदद लाभप्रद साबित होने वाली है। नौकरी के काम में आज मन लगेगा। आज लवमेट आपके लिए खास हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं।

कन्या राशि - धनलाभ के योग हैं। बिजनेस के लिए दिन बहुत अच्छा है। नौकरी करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ आत्मीयता बढ़ेगी।

तुला राशि - बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरी में जहां तक हो सके विवादों से बच कर रहें। प्रेमी—प्रेमिका के साथ मुलाकात का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि - आज खासी धन वृद्दि हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन बहुत अच्छा है,लेकिन नौकरी में काम से संबंधित कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। अपने प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का आज पूरा ध्यान रखें।

धनु राशि - बिजनेस में बढ़ोत्तरी के चांस हैं। नौकरी करनेवालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी । जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

मकर राशि - आज कहीं से खासे पैसे मिल सकते हैं। व्यापार—व्यवसाय वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में सभी काम धैर्य के साथ करें। कोई शुभ समाचार मिलने का योग है। शाम को प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कुम्भ राशि - बिजनेस के लिहाज से आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज नौकरी में काम में आपका मन लगेगा। लवमेट को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास और बढ सकती है।

मीन राशि - बिजनेस के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरी में कोई भी काम की आज अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dSa75y
via IFTTT

No comments: