जयपुर. 25 अक्टूबर को महानवमी है और विजयादशमी भी है. इसके साथ ही रविवार को कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। इससे अधिकांश लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के मुताबिक आज ज्यादातर लोगों को सितारों के साथ के कारण सुख मिल सकता है।
मेष राशि— आज बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
वृषभ राशि— व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नौकरी में आज कार्यभार ज्यादा रहेगा। कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। पार्टनर से किसी भी तरह की बहस न करें। जीवनसाथी के काम में दौड़धूप बनी रहेगी।
मिथुन राशि— आज भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में उत्साह से कार्य कर करेंगे। लवमेंट से मतभेद दूर होंगे। लाइफ पार्टनर से मिला सहयोग शुभ साबित होगा।
कर्क राशि: मनोनुकूल धन लाभ होगा। बिजनेस में लाभ बना रहेगा। नौकरी में प्रसन्नता रहेगी। कोई नया काम करने का मन बनेगा। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात सुगम होगी। जीवनसाथी से कोई उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।
सिंह राशि: आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में समय की अनुकूलता का लाभ लेने के लिए आज भरपूर प्रयास करें। कामकाज के लिए यात्रा सफल रहेगी। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से उपहार की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि : धन लाभ होगा। कारोबारी आय में निश्चिंतता रहेगी। नौकरी में जोखिम के कार्य टाल दें। लवमेट से विवाद न करें। लाइफ पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा की संभावना है। उनकी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
तुला राशि— आज बिजनेस में वृद्धि होगी। वसूली, निवेश से लाभ होगा। नौकरी में नए संस्थान में जाना हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। लवमेट से मुलाकात के प्रयास सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि— आज आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आंशिक परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में रुके कार्यों में गति आएगी। प्रेम संबंधों में योजना फलीभूत होगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।
धनु राशि— आज आय में वृद्धि होगी। नौकरी में काम मनोनुकूल चलेगा। कारोबार में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, इससे लाभ होगा। प्रेम संबंधों में अड़चन दूर होगी। पार्टनर के साथ जीवन सुखद रहेगा।
मकर राशि— आज आय में निश्चिंतता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में विवाद को बढ़ावा न दें। आज अपने आलस्य पर नियंत्रण रखें। आज लवमेट की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। लाइफ पार्टनर से संबंध मनोनुकूल रहेंगे।
कुंभ राशि— आज व्यापार में लाभ की वृद्धि होगी। नौकरी में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क से लाभ मिल सकता है। लवमेट के साथ बाहर जाने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि— आज धन लाभ होगा। कारोबारी संपत्ति में वृद्धि की संभावना है। नौकरी में उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। लवमेट या लाइफ पार्टनर के सुख के साधनों पर आज खासा व्यय होगा। पार्टनरों का पूरा सहयोग मिलेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3miYaIZ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment