जयपुर। घरेलू बाजार में तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 25वें दिन कोई घटबढ़ नहीं की। डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 33 दिन से स्थिर है। जयपुर में अभी डीजल के दाम 79.27 रुपए प्रति लीटर पर है और पेट्रोल के दाम 88.21 रुपए प्रति लीटर पर पड़े रहे। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। वहीं, एक सितंबर से 2 अक्टूबर तक डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कम हो चुके हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
महानगरों का हाल
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए, जबकि डीजल 70.46 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HG26EB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment