Friday, 6 November 2020

दीपावली का पांच दिवसीय महोत्सव 12 से

भीलवाड़ा।
दीपावली का पांच दिवसीय महोत्सव कार्तिक कृष्ण 12 गुरुवार 12 नवम्बर से शुरू होगा। प्रति वर्ष यह महोत्सव धनतेरस से मनाया जाता है, लेकिन इस बार अधिकमास होने तथा तिथियो की घटत बढत से लगातार 5 दिन तक दीपक प्रज्जवलित करने का पर्व 12 नवम्बर से आरम्भ होगा। गुरुवार को घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, संस्थान मे सायं 4.25 से 5.45 तक दीपक लगाया जा सकेगा। धनवन्तरित जयंती धनतेरस पंचाग के अनुसार 12 नवम्बर को रात्रि 9.30 पर आने से प्रात: कालीन वेला में लक्ष्मी (पीली) लाने वाली महिलाएं प्रात: सूर्योदय से पूर्व लाएगी। पूजन का कार्य 13 नवम्बर को होगा। इसी दिन यमदीप दान का कार्य सायं 5.45 से 8.24 तक किया जा सकेगा।
पंडित अशोक व्यास ने बताया कि इस बार दीपावली का पूजन 14 नवम्बर यानि चतुर्दशी को प्रात: 8.21 से 9.41 तक दिन में अभिजित से लेकर सायं 4 बजे तक व 5.45 से 8.24 तक व रात्रि 9 से 12 बजे तक व सिंहलग्न मध्य रात्रि 12.17 से 2.33 तक किया जा सकेगा वैसे पर्व दिवस होने से पूरे दिन ही पूजा का कार्य किया जा सकेगा। अन्नकुट महोत्सव अमावस्या 15 नवम्बर को होगा। भाई दूज का त्यौहार प्रतिपदा एव द्वितीया तिथि साथ होने से 16 नवम्बर को मनाया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GBPvSZ

No comments: