जयपुर. आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि रात 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज इन्द्र योग रात 10 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा प्रातः 07 बजकर 56 मिनट से पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
आज सरकारी अधिकारी कर्मचारी, स्त्रियों के वस्त्राभूषण व सौंदर्य-प्रसाधन, कलाकार, मॉडल, फ़ोटोग्राफ़र, गायक, अभिनेता, संगीतज्ञ, विवाह के वस्त्राभूषण या उपहार सामग्री, जीव विज्ञानी, सूती, ऊनी या रेशमी वस्त्र आदि से संबंधित कार्य सफल हो सकते हैं। आज हनुमानजी की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 19 शक संवत 1942
कार्तिक कृष्णा दशमी मंगलवार विक्रम संवत 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 25, रवि उल्लावल 23 हिजरी 1442
चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतुः।
दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बज कर 23 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ
मधा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 56 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।
ऐंद्र रात्रि 10 बजकर 44 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ
वणिज करण सांय 04 बजकर 26 मिनट उपरांत बव करण का आरंभ।
दिशाशूल: उत्तर।
आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।
अमृत काल मध्यरात्रि 12 बजकर 28 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 19 मिनट से शाम 05 बजकर 43 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32ua0c6
via IFTTT
No comments:
Post a Comment