Wednesday, 11 November 2020

Aaj Ka Panchang ज्वैलर्स, एक्रोबैट, शेयर-बाज़ार, पैकेजिंग, बैंकिंग, सौंदर्य प्रसाधन, डॉक्टर, ज्योतिषी, कृषि, सिरेमिक से जुड़े कार्य सफल होने के योग

जयपुर. आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी रात 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष द्वादशी गोवत्स द्वादशी के रूप में मनाई जाती है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज दिनभर हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा।

आज गुरुवार का दिन है, भगवान विष्‍णु की पूजा करें। रात में धनतेरस की परंपरागत पूजा के साथ ही यम देव के लिए दीप जलाएं। जरूरतमंदों को दान दें। आज ज्वैलर्स, एक्रोबैट, प्रकाशन कार्य, शेयर-बाज़ार, पैकेजिंग, खिलौने, बैंकिंग, टाइपिस्ट, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, सौंदर्य प्रसाधन, डॉक्टर, मनोचिकित्सक, ज्योतिषी, कृषि, पत्रकारिता सिरेमिक से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं।

आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 21 शक संवत् 1942
कार्तिक कृष्णा द्वादशी बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 27 रवि उल्लावल 25, हिजरी 1442 ।
चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त् ऋतु।
द्वादशी तिथि रात्रि 9 बजकर 30 मिनट तक उपरान्त त्रयोदशी तिथि का आरंभ।
हस्तनक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 55 मिनट तक उपरान्त चित्रा नक्षत्र का आरंभ
विष्कुम्भ योग अपराह्न 03 बज कर 44 मिनट तक उपरान्त प्रीति योग का आरंभ।
कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 06 मिनट तक उपरान्त गर करण का आरंभ।

दिशाशूल दक्षिण दिशा

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।
अमृत काल रात को 8 बजकर 32 मिनट से 9 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 18 मिनट से शाम 05 बजकर 42 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त 13 नवंबर को 4 बजकर 56 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिककाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pi3TRM
via IFTTT

No comments: