Tuesday, 3 November 2020

aaj ka rashifal 4 november 2020 वृषभ—मि​थुन—कन्या वालों के व्यापार वृद्धि के योग, जानें आपके लिए क्या लेकर आए भगवान गणेश

जयपुर. 4 नवंबर 2020 को सकंष्टी चतुर्थी और महिलाओं का महापर्व करवा चौथ है। बुधवार को परिघ योग के साथ ही शिव और अमृत योग भी बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि इनके प्रभाव से 12 में से 8 राशियों के लोगों को ज्यादातर मामलों में सितारों का साथ मिल सकता है।

मेष राशि
धन लाभ होगा। बिजनेस में खुशी का कोई समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में समय का सदुपयोग होगा। लवमेट के लिए खरीददारी का योग बनेगा। जीवनसाथी का सुख मिलेगा, उससे धनार्जन होगा।

वृषभ राशि
आर्थिक स्थिति के लिए समय ठीक है। व्यापार से खासा धन लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। प्रेम प्रंसंग में छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। लाइफ पार्टनर से सम्बन्ध मधुर बनेंगे।

मिथुन राशि
धन की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ और विस्तार होगा। नया व्यापार प्रारम्भ होने का भी योग है। नौकरी में अधिक कार्य करने की मानसिकता बनी रहेगी। लवमेट से सम्बन्ध सामान्य होंगे। पार्टनर के साथ यात्रा का योग है।

कर्क राशि
आज कहीं से धन का लाभ मिलेगा। बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लवमेट की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह राशि
आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। व्यापारिक यात्रा का योग बनेगा। नौकरी में कार्य में विस्तार होगा। अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। लवमेेट या लाइफ पार्टनर के लिए वस्त्र और आभूषण की खरीददारी हो सकती है।

कन्या राशि
आज धन आगमन होगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। साझेदारी से फायदा होगा। नौकरी वालों के लिए तरक्की का योग है। प्रेमी—प्रेमिका के प्रति चिंता या संदेह दूर होगा। जीवनसाथी से नजदीकियां बनेंगी।

तुला राशि
आर्थिक रूप से समय अच्छा है। बिजनेस मेें रूके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में काम में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में भाग्य पूरा साथ देगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आयेगी तथा इससे प्रसन्नता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
व्यापार—व्यवसाय के लिहाज से सप्ताह सामान्य रहेगा। नौकरी में अधिक काम और परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंधों में सुख में कमी आयेगी। वैवाहिक जीवन सम्बन्धी समस्या का समाधान होगा। पार्टनर का सुख प्राप्त होगा।

धनु राशि
धन लाभ होगा। व्यापार में छोटी-छोटी समस्याओं से मानसिक तनाव बनेगा, लेकिन नौकरी में समस्या का समाधान होगा। लवमेट से सामंजस्य बनेगा। पार्टनर के साथ कोई यात्रा करें तो सम्भलकर रहें।

मकर राशि
आज आंशिक धन लाभ होगा। कारोबार में व्यवहार का ध्यान रखें। नौकरी में आज अधिक तनाव न लें। प्रेम संबंधों में आज अत्यधिक खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से सुख सहयोग प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि
व्यापार में धन का लाभ होगा। नौकरी के काम में बाधा उत्पन्न होगी पर समाधान भी निकलेगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर से पूरा सुख सहयोग मिलेगा। धन भी प्राप्त हो सकता है. मित्रों के साथ कोई यात्रा होगी।

मीन राशि
आज धन लाभ के योग हैं। साझेदारी में नया कार्य प्रारम्भ हो सकता है जिसमें भविष्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिक भागदौड करनी होगी। लवमेट से प्रसन्नता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख-सुविधाओं में बढोत्तरी होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GutYeW
via IFTTT

No comments: