जयपुर. 12 नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी है पर रात में त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही पांच दिन दीपोत्सव प्रारंभ हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज कई शुभ योगों के बीच एक अशुभ योग भी बना है। हालांकि इसका असर केवल कुछ लोगों को मानसिक तनाव के रूप में ही मिल सकता है। आज ज्यादातर लोगों को दिन अच्छा साबित होगा।
मेष राशि
आज आपको धनलाभ के योग हैं। बिजनेस के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। नौकरी में सभी काम समय के मुताबिक पूरे हो जाएंगे। लवमेट और जीवनसाथी से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। उनकी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे।
वृष राशि
धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज का दिन बिजनेस में फायदा देने वाला साबित होगा। नौकरी में आज काम से काफी संतुष्ट होंगे। पूरा दिन लवमेट के साथ इंज्वाय से भरा रहेगा। लाइफ पार्टनर के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
कारोबार में बड़े काम में सफल हो सकते हैं। नौकरी में आपको अपने परिश्रम से सफलता के साथ पुरस्कार भी मिलेंगे। लवमेट का पूरा सपोर्ट मिलेगा। लाइफ पार्टनर के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करनेवालों का प्रमोशन हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी के बहुत मौके मिलेंगे।
सिंह राशि
व्यापार—व्यवसाय अच्छा होगा। नौकरी करनेवालों को अच्छे जॉब के ऑफर आ सकते हैं। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आज सूर्य पूजन से आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।
कन्या राशि
बिजनेस में आज आमदनी अच्छी होगी। नौकरी करने वालों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। लवमेट से सुख की प्राप्ति होगी। आज शादी का प्रपोजल आ सकता है। आज आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देंगे।
तुला राशि
आर्थिक पक्ष में मजबूती बनी रहेगी। कारोबारी परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक राशि
धनलाभ के योग बनेंगे। व्यापार—व्यवसाय के मामलों में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी में आज बॉस कई कामों की फाइल पहुंचा देंगे। लवमेट से अपने रिश्तों की चर्चा घर पर कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के व्यवहार से मन प्रफुल्लित हो जायेगा।
धनु राशि
आज इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कारोबार में धन लाभ की स्थिति उत्पन्न होगी। नौकरी में माहौल बेहतर होगा। लवमेट की राय मानने से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा।
मकर राशि
आज धनलाभ होगा। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के लिये आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में किये हुये काम का पूरा परिणाम मिलने वाला है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का सहयोग आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा।
कुम्भ राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। करियर में कुछ बदलाव होने वाला है। ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लवेट से सरप्राइज मिल सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से मन प्रसन्न हो जायेगा।
मीन राशि
नौकरी करनेवालों को नए और अच्छे जॉब का ऑफर आ सकता है। कारोबार के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है. लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kw4Xy1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment