Thursday, 5 November 2020

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम 34वें दिन स्थिर

जयपुर। महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर के जोर पकडऩे से यूरोपीय देशों में तेल की मांग निचले स्तर पर आ गई है। वर्तमान में क्रूड की कीमत पांच महीनों से भी ज्यादा नीचे चल रही है, इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में शुक्रवार को भी लगातार 34वें दिन भी कोई घटबढ़त नहीं देखने को मिली। जयपुर में डीजल के दाम 79.27 रुपए प्रति लीटर पर है और पेट्रोल के दाम 88.21 रुपए प्रति लीटर पर पड़े रहे। घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 43 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बहुत उठापटक देखने को नहीं मिल रही है।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए, जबकि डीजल 70.46 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36cno5B
via IFTTT

No comments: