Friday, 13 March 2026

राजस्थान का मौसम: जयपुर-अजमेर में बदला मौसम का मिजाज, हीटवेव से मिली राहत, 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदल गया है. जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग में बादल छाए रहे और बीकानेर-जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में भी राहत महसूस हुई. तापमान 35-40°C के बीच रहा. बाड़मेर में अधिकतम 39.6°C और अंटा बारां में न्यूनतम 13°C दर्ज हुआ. मौसम विभाग ने अगले 10-12 दिनों में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है और गर्मी का असर सामान्य रहेगा.

No comments: