Showing posts with label टोंक. Show all posts
Showing posts with label टोंक. Show all posts

Saturday, 7 November 2020

ईद हो या दीपावली, सऊदी अरब से पाकिस्तान तक लोगों की पंसद है टोंक के रामेश्वर का हलवा

टोंक. दुनियाभर में हर जगह कोई कोई ना कोई कई ऐसी विशेष चीज होती है, जिसके लिए उस जगह को जाना-पहचाना जाता है। इसी तरह नवाबों की नगरी टोंक में भी मिश्री मावे (दूध का हलवा) ने अपनी अलग ही पहचान बनाई हुई है। ईद हो दिपावली दोनों प्रमुख त्यौहारों पर यहां के हलवे की विशेष मांग रहती है।

अपने स्वाद ओर शुद्धता के लिए प्रदेश सहित विदेशों तक बारह महिनों इसकी मांग रहती है। इस मावे की खास बात यह भी है कि शुगर के मरीज भी इसको आसानी से खा लेते है। इसी का परिणाम है कि 60 साल से भी पहले शहर के पांच बत्ती क्षेत्र में छोटी सी दूकान से रामेश्वर हलवाई के नाम से शुरू हुआ सफर आज रामेश्वर नमकीन व स्विट कॉर्नर के रुप में अपनी सफलता की कहानी खुद बयां कर रहा है।

वर्तमान में इस कार्य को देख रहे सूरज साहू ने बताया कि पांच बत्ती क्षेत्र में 150 साल पूर्व उनके दादाजी धूल्या तेली एक किराने की दूकान किया करते थे। उनके गुजरने के बाद पिताजी रामेश्वर ने दूकान पर बैठना शुरू कर दिया। साथ ही पिताजी हलवाई का काम भी किया करते थे। पिताजी द्वारा सन 1960 के आसपास मिठाई ओर नमकीन की शुरूआत की। साहू ने बताया कि चार साल पहले पिताजी का भी निधन हो गया। लेकिन आज भी लोगों का वो ही विश्वास व प्यार बना हुआ है। जिसके कारण आज हम इस मुकाम पर है।

साहू ने बताया कि पिताजी के अनुसार शुरू में प्रतिदिन पांच से सात किलो मिश्री मावा की खपत हो जाती थी , तब भाव भी 10 रूपए किलो हुआ करता था। आज 40 से 50 किलो मिश्री मावे की खपत आम दिनों में हो जाती है। वर्तमान में भाव भी 300 रूपए किलो है। साहू ने बताया कि उनके यहां शुरू से ही मावा बनाने के लिए बिना क्रीम निकला हुआ शुद्ध दूध ही काम में लिया जाता है। रोजना एक क्विटल दूध का मिश्री मावा तैयार किया जा रहा है।

साथ हि अन्य मिठाईयों में भी स्वंय के कारखाने में तैयार किया हुआ ही मावा काम में लिया जाता है। त्यौहारी सीजन में इसकी दोगूनी मांग बढ़ जाती है। साहू ने बताया कि पिताजी की ही तरह कारखाने में श्रमिकों के बावजूद वो स्वंय भी इसी कार्य में लगे हुए हुए। साहू ने भी बताया कि उनके क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण शुरू से लेकर अब तक अधिक ग्राहकी भी इन्ही लोगों की रही है।

यहां तक की प्रदेश के अलावा देश- विदेश सहित सऊदी अरब व पाकिसतान में रहने वाले मुस्लिम परिवारों के कई लोग व रिश्तेदारों के यहां भी आए दिन मिश्री मावे की मांग रहती है। साहू ने बताया कि गत 12 सालों से उन्होनें लोगों को सुबह के नाश्ते के तौर पर कचौरी के साथ दही जलेबी का काम शुरू किया है। जिसकों भी लोगों ने काफी पसंद किया है। साथ ही उनके यहां सभी प्रकार की मिठाईयों सहित शुद्ध मुंगफली के तेल व घर पर तैयार किए मसालों से कई प्रकार की नमकीन सहित अन्य चीजें तैयार की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kdzv7k
via IFTTT

वाहन बदल करते थे चोरी की वारदातें, अभी भी फरार है आधा दर्जन आरोपी

दूनी. वृताधिकारी वंदिता राणा के निर्देश के बाद दूनी थानाप्रभारी नाहरसिंह मीणा सहित पुलिस टीम की ओर से अजमेर, टोंक एवं भीलवाड़ा जिले में सक्रिय चोर गिरोह के गिरफ्तार शातिर आरोपी को शुक्रवार देवली न्यायालय में पेश किया जहां न्यायिक मजिस्टेट ने उसे पांच दिन के रिमाण्ड़ पर पुलिस को सौंप दिया। वही पुलिस रिमाण्ड़ के दौरान पुछताछ में आरोपी की ओर से वारदात को अंजाम देने के तरीकें सुन पुलिस भी दंग रह गई।

आरोपी से तीन जिलों की दर्जनों वारदातें खुलने की संभावना है। पुलिस टीम फरार आधा दर्जन आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिस दे रही है। थानाप्रभारी मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुराडिय़ा थाना जहाजपुर जिला भीलवाड़ा हाल कंजर बस्ती राजमहल थाना दूनी निवासी शरीफ मोहम्मद पीनारा है।

उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद रिमाण्ड़ पर चले रहे आरोपी शरीफ मोहम्मद ने साथी आरोपी सहित मिलकर दूनी नहर के पास कुए से मोटर, कालानाड़ा-कैकड़ी रोड़ से चलते तीन वाहनों से तिरपाल, देवली मोती पेट्रोल पम्प के पीछे खेत पर बने कमरे से गैस सिलेण्डऱ, कूलर सहित अन्य सामान, दौलता मोड़ स्थित कुए से मोटर, बीसलपुर-टोड़ारायसिंह मार्ग के बीच एक गावं से दो बकरियां, पनवाड़ मोड़ स्थित सुने मकान से लाखों के जेवरात व नकदी, सरोली-नयागावं के बीच एक खेत से ट्रासंफार्मर से तांबा, नेगडिय़ा चौराहे के पास एक खेत स्थित कुए से मोटर चोरी स्वीकार करने के साथ आरोपी ने सोनवा (टोंक), शिवदासपुरा (जयपुर), किशनगढ़ (अजमेर) व जोगणियां (भीलवाड़ा) टोल नाके पर वाहन खड़ेकर सो रहे डेढ़ दर्जन से अधिक चालक-मालिकों की जेब काटने की घटनाएं भी स्वीकार की है।

गौरतलब है कि क्षेत्र में हो रही चोरियों का खुलासा करने को लेकर पुलिस गत तीन माह से प्रयास कर रही थी, इसी दौरान दौलता मोड़ स्थित एक मकान से तीन माह पूर्व चोर दिनदहाड़े लाखों कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व हजारों की नकदी चुरा ले गए। जांच अधिकारी नाहरसिंह मीणा ने उक्त मकान में लगे सीसीटीवी फूटेज में आई दो आरोपी की तस्वीरों को आधार मानकर अनुसंधान में जुट गए। आखिरकार मुखबीर की सूचना पर आरोपी शरीफ मोहम्मद को राजमहल से गिरफ्तार कर लिया मगर पुलिस आने की की भनक लगते ही अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

वारदात करने का तरीका सुन दंग रह गई पुलिस
गिरफ्तार आरोपी शरीफ मोहम्मद से पुछताछ में चोरी वारदात करने का तरीका सुन पुलिस दंग रह गई। थानाप्रभारी मीणा ने बताया कि आरोपी वेसे तो तो कुराडिय़ा गावं का रहने वाला है मगर चोरी की घटनाओं में लिप्त रहने के चलते साथी आरोपी के साथ राजमहल में ही रहने लगा।

उक्त सभी आरोपी वारदातों को अंजाम देने के लिए कभी बाइक, कार तो कभी ट्रक से निकला करते थे। आरोपी चोरी की घटना का अंजाम देने के साथ-साथ जिधर भी निकलते टोल नाकों के आस-पास वाहनों को खड़ा कर सो रहे चालक-मालिकां की जेब में कट लगाकर नकदी निकाल ले जाते थे। उन्होंने बताया कि फरार अन्य आरोपी की पुलिस टीमें तलाश कर रही है उनके आने के बाद क्षेत्र की दर्जनों चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GF7xDV
via IFTTT

बजरी से भरी 6 ट्रैक्टर ट्रॉली व एक एलएनटी जब्त

पीपलू (रा.क.). पुलिस उपाधीक्षक अंकित जैन के नेतृत्व में अलग-अलग की गई कार्रवाई में अवैध बजरी से भरी 6 ट्रैक्टर ट्रॉली व एलएनटी मशीन जब्त की गई हैं। पीपलू थानाधिकारी हंसराज आरपीएस प्रोबेशन ने बताया कि कचौलिया क्षेत्र में अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकडऩे की कार्रवाई की, जिसमें तीन के चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों को छोडकऱ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

वहीं फरार आरोपी शंकरलाल जाट, रामदयाल जाट, रामराज जाट पुत्र रामकरण जाति जाट निवासी रामकिशनपुरा उर्फ कचौलिया एवं सुरेश पुत्र सुखदेव जाट निवासी मण्डालिया थाना फागी जिला जयपुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं। थानाधिकारी हंसराज ने बताया कि दौराने गश्त झिराना क्षेत्र में भी अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनिज बजरी से भरी हुई जब्त करने की कार्रवाई की गई हैं। वही चालक मौके से फरार हो गए। इसी तरह माशी नदी तन कचौलिया में अवैध बजरी खनन करते हुए एक एलएनटी को भी जब्त किया गया है।


अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर जब्त
निवाई. पुलिस ने एसआईटी के नेतृत्व में गश्त के दौरान शहर में अवैध बजरी लेकर आ रहे दो ट्रेक्टर को जब्त किए है और एक चालक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि शनिवार सुबह गश्त के दौरान झिलाय रोड पर बिना नंबर के अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोडकऱ फ रार हो गया।

इस दौरान बजरी की रैकी में प्रयुक्त की जाने वाली मोटरसाइकिल व अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आए। इसके बाद रेलवे स्टेशन मोड़ से एक बजरी से भरा ट्रैक्टर मिला। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक रामदयाल पुत्र नानगराम बैरवा निवासी सुखाडिया नगर को गिरफ्तार कर थाने ले आए।.

पुलिस की छवि को धूमिल होने से बचाए

निवाई. अवैध बजरी खनन के संदर्भ में शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका में नदी से कतार में निकल रहे हैं बजरी के ट्रैक्टर ट्रॉली शीर्षक से छपी खबर के बाद उपाधीक्षक अंकित जैन ने निवाई वृत्त के निवाई थानाधिकारी प्रहलाद, सदर थानाधिकारी गंगाराम ताखर और दत्तवास थानाधिकारी प्रकिता को पुलिस की छवि सुधारने के लिए लिखित निर्देश दिए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक ने तीनों थानाधिकारियों को स्पष्ट लिखा है कि मीडिया कर्मियों को एक साथ इतने ट्रैक्टर दिखाई दे सकते है तो पुलिस को क्यों दिखाई नहीं दे रहे है। उन्होंने थानाधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध बजरी खनन व परिवहन गैर कानूनी है और इसे रोकना आवश्यक है। यदि अवैध बजरी खनन व परिवहन होता है तो पुलिस की मिलीभगत और कमजोर सुपरविजन नजर आता है। इसलिए पुलिस की छवि को धूमिल होने से बचाए और अधिक से अधिक अवैध बजरी खनन व परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U3Jl19
via IFTTT

Friday, 6 November 2020

तीन माह बाद चढ़ा तीन जिलों में चोरी का शातिर आरोपी


दूनी. देवली पुलिस उपाधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर दूनी थानाप्रभारी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तीन जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के शातिर एक चोर को तीन माह के प्रयास के बाद शुक्रवार राजमहल से गिरफ्तार कर लिया, जबकि आधा दर्जन से अधिक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।थानाप्रभारी नाहरसिंह मीणा ने बताया कि आरोपी कुराडिय़ा थाना जहाजपुर जिला भीलवाड़ा हाल कंजर बस्ती राजमहल थाना दूनी निवासी शरीफ मोहम्मद पुत्र पीरू पीनारा है। उन्होंने बताया कि गिरोह में शामिल आरोपी टोंक, भीलवाड़ा व अजमेर के कई थाना क्षेत्रों टोल नाकों, सुने मकानों, दुकानों व मोबाइल टावर पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के साथ जेब तराशी कार्य करते है। वहीं पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश कर रही है इसके बाद अन्य चोरियों का खुलासा होने की संभावना है।गौरतलब है कि थानाप्रभारी मीणा ने बताया कि गत दिनों देवली थाना क्षेत्र के दौलता मोड़ स्थित एक मकान में दिनदहाड़े चोर लाखों कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व हजारों की नकदी चुरा ले गए। इस दौरान उक्त मकान में लगे सीसीटीवी में दो आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। दोनों आरोपी की तस्वीरों के आधार पर पुलिस अनुसंधान में जुट गई और इस दौरान उन्होंने आरोपी की तलाश में भीलवाड़ा-अजमेर क्षेत्र में जगह-जगह तलाश की, लेकिन गिरफ्त में नहीं आए। इसके बाद मुखबीर की सूचना के बाद आरोपी शरीफ मोहम्मद को राजमहल कंजर बस्ती से गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
मारपीट का मामला दर्ज
उनियारा. महिला द्वारा चार जनों के विरुद्व घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी नरेन्द्र मीणा ने बताया कि जमीन बंटवारे की बात को लेकर मेवा देवी पत्नी मुकेश धाकड़ निवासी नाहरा ने प्रकाश पुत्र गोविन्द, अशोक एवं आशाराम पुत्र प्रकाश तथा जसोदा पत्नी प्रकाश के विरुद्व मारपीट कर बेअदब करने का मामला दर्ज करवाया। मारपीट में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उनियारा में भर्ती करवाया। जहां घायल महिला द्वारा मामला दर्ज कराया गया। (निस.)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n1syIw
via IFTTT

Tuesday, 3 November 2020

किले पर चढ़े चोरों ने मंदिर से छत्र एवं त्रिशूल किया पार



टोंक(देवली). क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढऩे के बावजूद पुलिस सुस्त नजर आ रही है। रामथला, बड़ला, देवली गांव, सांवतगढ़ के बाद सोमवार को चोरों ने बीजवाड़ गढ़ किले की सिन्दोलिया माता मंदिर के दिनदहाड़े ताले तोडक़र करीब 700 ग्राम वजन चांदी का एक छत्र एवं दो त्रिशूल चोरी कर ले गए।चोरी का पता उस समय लगा जब शाम को पुजारीे संध्याआरती करने मन्दिर पहुंचा तो वहां चैनल गेट के ताले टूटे मिले तथा चांदी का छत्र एवं त्रिशूल गायब दिखा।चोरी की सूचना के बाद देवली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है।
मंदिर के पुजारी शिव कुमार ओझा पुत्र जीवन लाल ने दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार शाम को जब वह माताजी मंदिर पहुंचा तो चैनल गेट पर लगी सांकल टूटी हुई थी और गेट खुला मिला। पुजारी ने मामले की जानकारी ग्रामीणों एवं पुलिस को दी। ग्राामीणों ने बताया कि करीब 400 ग्राम चांदी का छत्र एवं दो छोटी त्रिशूल जिनका वजन 300 ग्राम है चोरी हुए है।
दानपात्र तोडक़र नकदी ले गए
टोडारायसिंह. कस्बे के तक्षक गिरी पहाड़ी पर स्थित किलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार रात चोर दानपात्र तोडक़र नकदी चोरी कर ले गए। किलेश्वर समिति के अविनाश जैन ने बताया कि किलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने दानपात्र का तोडक़र नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पूजा करने गए लोगों को हुई तो इसकी सूचना मिलने पर पुलिस को दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38a6UNK
via IFTTT

Wednesday, 28 October 2020

सहकारी समिति में लाखों का गबन, विभाग ने जांच तक नहीं करवाई


राजमहल. किसानों को कृषि ऋण के साथ ही उचित मूल्य पर खाद व बीज मुहैया करवाने वाली राजमहल कस्बे की ग्राम सेवा सहकारी समिति में पिछले कई पांच वर्षों से ताला लटका हुआ है। समिति में वर्षों से चले आ रहे लाखों रुपए के गबन के मामले को लेकर कृषि ऋण के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।, जिसको लेकर कॉपरेटिव बैंक व ग्राम सेवा सहकारी समिति के आला अधिकारियों की ओर अब तक ना तो गबन की जांच करवाई गई है और ना ही दोषी व्यवस्थापक से बकाया पैसे वसूली का इंतजाम किया है। विभाग की इसी अनदेखी के कारण यहां के किसानों को फसली ऋण व खाद बीज के लिए पिछले पांच साल से देवली कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे है। यहां के सैकड़ों किसान लगातार कृषि ऋण व खाद वितरण की मांग करते आ रहे है,लेकिन पांच वर्ष गुजर जाने के बाद भी ऋण नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी बनी हुई है।
धूल चाट रही फाइलें, जांच तक नहीं-
कस्बे की ग्राम सेवा सहकारी समिति में पांच वर्षों से ताला लगा हुआ है। जहां पर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष व सदस्यों की अनुशंसा पर अस्थाई व्यवस्थापक लगाया गया था, जिसकी ओर से यहां पर लाखों की कीमत के खाद-बीज को नकद राशि में किसानों को बेचकर विभाग व सम्बन्धित खाद कम्पनी को राशि जमा तक नहीं करवाई गई, जो अब तक बकाया चल रही है। विभाग की ओर से व्यवस्थापक की ओर से बकाया राशि जमा नहीं करवाने सहित अन्य कई मामलों की आज तक जांच तक नहीं करवाई गई है, जिसका नुकसान यहां के किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
समिति का भी नहीं है ध्यान-
ग्राम सेवा सहकारी समितियों को सुव्यवस्थित चलाने के लिए सरकार की ओर से समिति का चुनाव करवाया जाता है, जिसमें समिति के सदस्य ही मतदान करते है। जीते हुए सदस्य मतदान कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाते है। यहां पांच वर्ष से चली आ रही समिति के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने भी कभी ऋण वितरण व अनियमितता को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है।
लाखों का बीज गोदाम लैप्स- कस्बे में लगभग पांच पूर्व खाद कम्पनी के एमडी ने किसानों की बैठक लेकर गांव की भौगोलिक स्थिति को मध्यनजर रखते हुए लाखों की कीमत का जिले में पहला बीज गोदाम बनाने की घोषणा की थी, लेकिन यहां पूर्व में दी गई खाद की राशि समय पर जमा नहीं होने से उक्त बीज गोदाम का निर्माण नहीं हो पाया और कम्पनी ने राशि लैप्स कर दी।

राजमहल ग्राम सेवा सहकारी समिति में पांच वर्षों से सरकारी व्यवस्थापक नहीं होकर अध्यक्ष की अनुसंशा पर लगे व्यवस्थापक होने से लाखों की गड़बड़ हो रखी है। करीब पांच पूर्व आई खाद को व्यवस्थापक ने नकद राशि में बैचकर विभाग में रुपए जमा नहीं करवाए है, जिससे किसानों को हर वर्ष मिलने वाले फसली ऋण व खाद नहीं मिल पाया है। अब यहां जल्द ही पनवाड़ की ग्राम सेवा सहकारी समिति के सरकारी व्यवस्थापक सुरेन्द्र जैन को लगाकर इसी माह के आखिरी तक ऋण वितरण करवाने के प्रयास किया जा रहा है। यहां पर सरकारी व्यवस्थापक लगाकर अनियमितता की जांच भी करवाई जाएगी।
विक्रम चौधरी मैनेजर ऑपरेशन कॉपरेटिव बैंक टोंक।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HNAhKY
via IFTTT

Sunday, 25 October 2020

पहली बार प्रधान सीट पर होगी एससी वर्ग की महिला


टोंक. पंचायतीराज चुनाव को लेकर कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही पीपलू पंचायत समिति प्रधान व सदस्यों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। पीपलू पंचायत समिति के चुनाव प्रथम चरण में 23 नवंबर को होंगे तथा 8 दिसंबर को मतगणना होगी। इसके बाद 10 दिसंबर को प्रधान तथा 11 दिसंबर को उपप्रधान के चुनाव होंगे। पीपलू पंचायत समिति में 19 वार्ड हैं। पंचायत समिति प्रधान एवं वार्डों का आरक्षण पूर्व में हो चुका हैं। पहली बार प्रधान पद के लिए पीपलू पंचायत समिति एससी महिला के सीट आरक्षित की गई है। एससी महिला आरक्षित सीट होने से कईयों के तो अरमानों पर पानी फिरा हैं तथा वह लॉटरी निकलने के बाद ही साइडलाइन हो गए थे। वहीं कई प्रधान बनने के सपने संजोएं एससी महिला वार्ड से चुनाव लडऩे की गोटियां फिर करने में जुट गए है। पंचायत समिति के 19 वार्ड में यह सीट आरक्षितपीपलू में पहली बार नवसृजित पंचायत समिति बनने के बाद चुनाव होंगे। पहले ये क्षेत्र टोंक में ही शामिल था। पीपलू पंचायत समिति प्रधान को लेकर एससी महिला की सीट आरक्षित हुई हैं। वहीं पंचायत समिति के वार्ड 1 में सामान्य महिला, वार्ड 2 में सामान्य, वार्ड 3 में ओबीसी, वार्ड 4 में एससी महिला, वार्ड 5 में सामान्य, वार्ड 6 में सामान्य महिला, वार्ड 7 में ओबीसी महिला, वार्ड 8 में एसटी महिला, वार्ड 9 में सामान्य, वार्ड 10 में एससी महिला, वार्ड 11 में ैं।ओबीसी, वार्ड 12 में सामान्य महिला, वार्ड 13 एससी, वार्ड 14 में सामान्य, वार्ड 15 में सामान्य महिला, वार्ड 16 में एसटी, वार्ड 17 में सामान्य महिला, वार्ड 18 में सामान्य, वार्ड 19 में एससी पद के लिए सीट आरक्षित की गई हैं।
निर्वाचन विभाग ने की तैयारियां शुरू
टोंक. जिले में पंचायत आम चुनाव-2020 जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सुचारू ढंग से कराने को लेकर 21 प्रकोष्ठों का गठन कर प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि आर.ओ. (जिला परिषद सदस्य प्रकोष्ठ) के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर सुखराम खोखर एवं अतिरिक्त कलक्टर (बीसलपुर पुर्नवास) सूरज सिंह नेगी, सहायक प्रभारी अधिकारी जिला विधि परामर्शी श्याम सुन्दर व्यास को नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन शाखा चुनाव संचालन एवं मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुखराम खोखर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी उमाशंकर शर्मा तहसीलदार निर्वाचन टोंक, सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं सहायक प्रभारी मथुरालाल मीणा अधिशासी अभियंता जेवीवीएनएल, कालूराम मीणा एक्सईएन पीएचइडी, संजय एईएन सार्वजनिक निर्माण विभाग, सचिन यादव आयुक्त नगर परिषद, रामपाल मीणा तहसीलदार टोंक, मतगणना प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर, सहायक प्रभारी नित्या के. उपखण्ड अधिकारी टोंक होंगे।इसी प्रकार लेखा संचालन प्रकोष्ठ, मतदान दल, मतगणना दल गठन प्रकोष्ठ, निर्देश पुस्तिका का प्रकाशन, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ, आदर्श आचार संहिता एवं नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ, परिवहन व्यवस्था प्रकोष्ठ, कानून एवं शांति व्यवस्था प्रकोष्ठ, चुनाव भण्डार प्रकोष्ठ, मतपेटी प्रकोष्ठ, इवीएम प्रकोष्ठ, मतपत्र व्यवस्था प्रकोष्ठ, लेखा प्रकोष्ठ, चुनाव व्यय जांच प्रकोष्ठ, डाक मत पत्र, रूट चार्ट एवं नक्षा व्यवस्था प्रकोष्ठ, मतदाता सूची प्रकोष्ठ का गठन किया है। बिना अनुमति अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोडेंग़े।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jupVwH
via IFTTT