Showing posts with label राजस्थान. Show all posts
Showing posts with label राजस्थान. Show all posts

Monday, 16 March 2026

उदयपुर में भावुक कर देने वाला दृश्य, थाने की रसोई संभालने वाली महिला के घर पुलिस ने भरा मायरा

Udaipur News : उदयपुर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए थाने में वर्षों से भोजन बना रही मीराबाई के बेटे की शादी में मायरा भरा. पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ उनके घर पहुंची और 1 लाख 11 हजार रुपये की राशि भेंट की. इस सम्मान से मीराबाई भावुक हो गईं और पुलिस परिवार का आभार जताया.

भरतपुर हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, वीडियो रूह कंपा देगी

Bharatpur News : भरतपुर के बयाना-हिंडौन स्टेट हाईवे पर मदनमोहन शर्मा की कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार सवारों को बचाया. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. आग इतनी तेज थी कि कार से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और आसमान में काले धुएं के गुबार छा गए.

Sunday, 15 March 2026

राजस्थान का नाम रोशन: धौलपुर के पैरा एथलीट प्रवीण शर्मा ने 13.31 मीटर थ्रो से रचा इतिहास

Dholpur Hindi News: राजस्थान के धौलपुर जिले के पैरा एथलीट प्रवीण शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13.31 मीटर का दमदार थ्रो कर पैरालंपिक क्वालीफिकेशन मार्क पार कर लिया है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने इतिहास रचते हुए अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है. प्रवीण शर्मा की इस सफलता से खेल जगत में खुशी की लहर है. उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी मजबूत इरादों के साथ बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं.

Saturday, 14 March 2026

सीकर के जीण माता मंदिर में आस्था का नया अध्याय, 111 टन संगमरमर से बना भव्य शिखर

Sikar Famous Jeen Mata Mandir : नवरात्रि मेले में जीण माता मंदिर का नया 81 फीट ऊंचा शिखर भक्तों को देखने को मिलेगा. शिव कुमार जैन के निर्देशन में बने इस शिखर में 111 टन संगमरमर और डेढ़ लाख ईंटें लगी हैं. आर्ट डायरेक्टर शिव कुमार जैन के अनुसार इस भव्य शिखर के निर्माण में करीब 111 टन सफेद संगमरमर का उपयोग किया गया है.

Friday, 13 March 2026

राजस्थान का मौसम: जयपुर-अजमेर में बदला मौसम का मिजाज, हीटवेव से मिली राहत, 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदल गया है. जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग में बादल छाए रहे और बीकानेर-जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में भी राहत महसूस हुई. तापमान 35-40°C के बीच रहा. बाड़मेर में अधिकतम 39.6°C और अंटा बारां में न्यूनतम 13°C दर्ज हुआ. मौसम विभाग ने अगले 10-12 दिनों में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है और गर्मी का असर सामान्य रहेगा.

Rajasthan News : राजस्थान में न्यायिक फेरबदल, 14 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, नई पोस्टिंग जारी

राजस्थान हाई कोर्ट ने 14 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया है. सुनील कुमार पंचोली झुंझुनूं, दीपा गुर्जर डूंगरपुर, दिनेश त्यागी जोधपुर, डॉ. सीमा अग्रवाल टोंक के जिला न्यायाधीश बने.

Thursday, 12 March 2026

आज 13 मार्च 2026 का तुला राशिफल : मीटिंग और डील में मिलेगी सफलता, लेकिन ये चीज बिगाड़ सकती है खेल

Aaj Ka Tula Rashifal 13 March 2026 : तुला राशि वालों आज चंद्रमा आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष में तृतीय भाव साहस, पराक्रम, संचार, प्रयास, संपर्क और छोटी यात्राओं का भाव माना जाता है.आज आपकी कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग स्किल का असर देखने को मिल सकता है.