Thursday, 23 August 2018

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि कलश यात्रा पहुंची भीलवाड़ा

जहाजपुर न्यूज़ :- उमेश स्वर्णकार जहाजपुर
भीलवाड़ा जहाजपुर न्यूज़ उमेश स्वर्णकार
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कलश यात्रा कार्यक्रम के कुछ मार्मिक चित्रण देखने को मिला है ।  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कलश यात्रा राजस्थान में जयपुर से रवाना हुई  अजमेर होती हुई गुलाबपुरा में कुछ क्षण के लिए पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्ज्जर ने ओर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया नगर पालिक के अधिकारियों ने स्वागत किया ओर 27मिल पर प्रधानमंत्री  जी की कलश यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुई जनसंख्या ने शोक जताया ।वहा से आगे बढ़ने के बाद कलश यात्रा कार्यक्रम रायला में स्वागत करते हुए भीलवाड़ा लेजाया गया ।भीलवाड़ा सर्किट हाउस में कलश यात्रा का स्वागत जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ,  आसींद विधायक रामलाल गुर्जर, कालू लाल गुर्जर, जिला प्रमुख शक्ति सिह राठौड़ ,गोपाल खंडेलवाल नगर विकास न्यास भीलवाड़ा ,धनराज गुर्ज्जर चेयरमैन नगर नगरपालिका गुलाबपुरा , पूर्व चेयरमैन नगरपालिका शाहपुरा रघु नंदन सोनी ,शाहपुरा उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद जाट , ओमप्रकाश गुर्ज्जर फुलिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ,आदि के द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया ।उसके बाद कल कलश यात्रा भीलवाड़ा से राजस्थान में तीन स्थानों पर प्रवाहित किया जाएगा। अस्थियां बेणेश्वर धाम, कोटा में चंबल नदी और अजमेर के पुष्कर में प्रवाहित की जाएंगी।

No comments: