नई दिल्ली। गौतम अडानी ग्रुप और फ्रांस की ऑयल कंपनी टोटल के बीच दोस्ती का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। दोनों कंपनियां मिलकर देश में 10 साल के भीतर 1,500 पेट्रोल पंप खोलेगी। बुधवार को कंपनी ने एनर्जी क्षेत्र में बेहद तेजी से उभरते अडानी समूह के साथ करार का एलान किया है।
कंपनियां कर सकती हैं 2,000 करोड़ का निवेश
टोटल और अडानी ग्रुप में से किसी ने भी अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ये समझौते कितने करोड़ में किया गया है। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनो कंपनियां 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगी। क्योंकिस रकारी नीति के अनुसार लाइसेंस पाने के लिए तकरीबन 2,000 करोड़ रुपए का निवेश होना जरूरी है।
कंपनियां करेंगी मल्टी-एनर्जी ऑफरिंग्स पर काम
दोनो कंपनियां मिलकर मल्टी-एनर्जी ऑफरिंग्स पर काम करेंगी। जिसमें रिफाइनरीज़, पाइपलाइन, आयात टर्मिनलों और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) सहित पेट्रोल-डीजल शामिल होंगे। आपको बता दें कि अडानी ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काफी मजबूत है तो टोटल दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट एलएनजी कंपनी है।
इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा विकास
इस पार्टनरशिप को लेकर गौतम आडानी का कहना है कि 100 साल पुरानी टोटल का करोबार दुनिया के कई देशों में है। उन्हें मार्केट की काफी अच्छी समझ हैं। दोनो कंपनियों के तालमेल से सभी को बड़ा फायदा होगा। इससे इकॉनमी और पब्लिक के लिए लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएट होगी। तो वहीं टोटल के चेयर मैन और सीईओ पैट्रिक का कहना है कि जॉइंट बेंचर हाइवे और इंटरसिटी कन्क्शंस पर पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। भारत में यह सेगमेंट सालाना 4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा हैं। यहां के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से विकास हो रहा है। इन पंपों पर टोटल के व्यूब्रिकेंट्स सहित सारे फ्यूल मिलेंगे।
टोटल भारतीय गैस बाजार में आने के लिए उत्सुक
फ्रांसीसी कंपनी टोटल भारतीय गैस बाजार में आने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रही है। पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार टोटल के अधिकारी अदानी के गुजरात एलएनजी परियोजनाओं में 50 फीसदी हिस्सेदारी लेने पर बात कर रहे हैं। बता दें कि अभी तक टोटल और अडानी ग्रुप के बीच जॉइंट वेंचर की डिटेल नहीं मिली है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P5gxV6
No comments:
Post a Comment