Friday, 19 October 2018

दुर्गाष्टमी पर उदयपुर हुआ शर्मसार... 3 साल की बच्‍ची के साथ हुई हैवानियत.. लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल में करवाया भर्ती

उदयपुर . दुर्गाष्टमी पर बुधवार को जहां चहुंओर कन्या पूजन का दौर चल रहा था, वहीं शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में दोपहर को तीन साल की बच्ची से बलात्कार का घिनौना एवं सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता को गंभीर हालत में महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। पीडि़ता की हालत देर शाम खतरे के बाहर बताई गई।

पीडि़ता का पिता, जो पेशे से निजी बस का चालक है बाजार में खरीदारी करने गया था। पीछे से पीडि़ता की मां और दादी खेत गई थी। जब पीडि़ता रोती हुई उसके घर पहुंची, तो परिजनों को घटना का पता चला। पीडि़ता के परिजनों ने पहले उसे समीप चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जिसे बाद में महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपअधीक्षक एवं अन्य अधिकारी चिकित्सालय पहुंचे और खैर खबर ली। घटना के बाद थानाधिकारी मय जाप्ते ने मौका मुआयना किया। देर रात तक आरोपी का खुलासा नहीं हो सका।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AhxJ1p
via IFTTT

No comments: