भुवनेश पंड्या
उदयपुर. उदयपुर में मंगलवार को 55 नए संक्रमित सामने आने के साथ ही 7293 कोरोना रोगी हो गए हैं। कोविड जांच हेतु 621 सैंपल की जांच होने पर 566 नेगेटिव मिले हैं। सी एम एच ओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि 55 पॉजिटिव मरीजों में से 39 मरीज शहरी क्षेत्र से जिसमें 02 कोरोना वाररिर्स, 08 क्लोज कांटेक्ट, 29 नए संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र से 16 पॉजिटिव मरीजों में से 01 कोरोना वाररिर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट और 13 नए संक्रमित मिले हैं।
-----
कोविड.19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि संक्रमितों में से 3 कोरोना वॉरियर्स में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड हॉस्पिटल में कार्यरत जिंक कॉलोनी देबारी निवासी 55 वर्षीय महिला नर्सिंग स्टाफ , सेटेलाइट हॉस्पिटल हिरण मगरी में कार्यरत 34 वर्षीय मेल नर्स एवं पुलिस लाइन टेकरी में कार्यरत 38 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल संक्रमित मिले हैं।
----
अन्य संक्रमित...झाडोल फ लासिया, जिंक स्मेल्टर देबारी, ऋ षभदेव,अमृत नगर बेदला, वलियों का चौराहा गोगुंदा, सलूंबर प्रॉपर, मदार बडग़ांव, धर्मेंद्र अपार्टमेंट न्यू नवरतन काम्पलेक्स, भुवाणा बेदला रोड पंचरत्न काम्प्लेक्स का गुड़ा कुराबड, द्वारिका अपार्टमेंट मनवाखेड़ा, एसबीआई बैंक जावर माइंस, ज्योति नगर सेंट टेरेसा स्कूल के पास, रोड नंबर 10 अशोक नगर, हाथी पोल उदयपुर, गोविंद नगर हिरण मगरी, रानी रोड सेंट मैथ्यू स्कूल के पास, सीपीएफ ऑफि स चित्रकूट नगर के पीछे से, हिरण मगरी सेक्टर 14, हिरण मगरी सेक्टर 11, शास्त्री सर्कल एन रोड, हमीर भवन फ तेहपुरा, महादेव कॉलोनी अशोक नगर, सज्जन नगर काम्पलेक्स रामपुरा, बैठेड़ा कॉलोनी फ तेहपुरा, सेंट्रल एरिया गरियावास, जे वन रोड न्यू भूपालपुरा, ई ब्लॉक सेक्टर 14, श्रीनाथ कॉन्प्लेक्स इनसाइड ब्रह्मपाल, जगत नाथ जी की बाड़ी, आदर्श नगर मनवा खेड़ा, प्रभात नगर सेक्टर 5, बेडवाल हाउस सेक्टर 3, कुम्हारों का भट्टा, आदर्श नगर सेक्टर 4, रेलवे कॉलोनी प्रताप नगर, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 14, लेक गार्डन सेक्टर 14, वृंदावन विहार सेक्टर 14, सेजल वाटिका सीए सर्कल के पास सेक्टर 14, सिख कॉलोनी आलोक स्कूल के पीछे सेक्टर 11, आनंद विहार आयड़, न्यू विद्या नगर सेक्टर 4 से संक्रमित पाए गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UgwhW4
via IFTTT


















