Tuesday, 10 November 2020

कोरोना के खतरे पर सरकार ने ये किया

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. कोरोना से लड़ रहे चिकित्सकों व नर्सेज के लिए कोरोना बीमा की शुरुआत की गई है। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत चिकित्सा क्षेत्र यानी चिकित्सकों, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा पद्धति में कार्यरत चिकित्साकर्मियों, जिसमें चिकित्सक, नर्सेज, आशा वर्कर्स व अन्य मेडिकल स्टाफ के लिए 50 लाख का इंश्योंरेंस स्कीम फॉर हैल्थ वर्कर्स फाइटिंग कोविड-19 में दिया जा रहा है। ये बीमा कवर कोरोना में बढ़ती रिस्क को देखते हुए दिया गया है।
----

राज्य में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी, जिनकी मौत कोविड 19 के संक्रमण के कारण हुई है, उनके आश्रितों को बीमा राशि व यथा समय भुगतान तय किए जाने के लिए ये नियम बनाए गए हैं।
- सभी चिकित्सा व स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 से संबंधित विभिन्न गतिविधियों जैसे सर्वे, कार्य, पॉजिटिव केस कांटेक्ट ट्रेसिंग, आईपीडी, ओपीडी सेवाएं, जांच, प्रचार-प्रसार, रेपिड रेंस्पोंस टीम, जन जागरूकता, सेंपल, रोगी परिवहन, उपचार आदि में शुरू से ही सेवाएं दे रहे हैं, इसे देखते हुए उनके संक्रमित होने की संभावना रहती है। किसी भी कार्मिक को अपने कार्य के दौरान यदि असामयिक निधन होता है तो ये बीमा उसका कवर करेगा।

- समय पर भुगतान के लिए डा.प्रवीण असवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36mnKGR
via IFTTT

No comments: