Saturday, 7 November 2020

इसे खाकर दिखे तो शानदार लेकिन बाद में ...

भुवनेश पंड्या
उदयपुर उदयपुर में कई युवा खतरे की राह चल रहे हैं, इसलिए कि वे बेहतर शरीर बनाकर लोगों को दिखाने की चाहत में फूड सप्लिमेंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये सप्लिमेंट्स बकायदा कई जिम में सामान्य ज्यूस और अन्य फ्रूट्स के साथ बिक रहे हैं। हालात ये है कि इसके लिए ना तो जिम इंस्ट्रक्टर डॉक्टरी सलाह ले रहे है और ना ही वो युवा चिकित्सकों के पास जाकर इसके बारे में जानने का प्रयास करते हैं।

----

अंधी दौड़ बेवहज होड़

- बेहतर शरीर दिखाने के लिए इस तरह की दवाइयां लेना किसी अंधी दौड़ जैसा है। ये ऐसी बेवजह होड है जो कई तरह की बीमारियां पैदा कर रही है। एक समय के बाद में शरीर साथ देना तक छोड़ देता है।

- बाजार मे नकली सप्लिमेंट्स भी खूब हैं। ऐसे में यदि इन्हें सही तरीके से नहीं पहचाना जाता है तो ये नुकसान देह है।

- किसी भी तरह के न्यूट्रिशियन की जरूरत है तो सप्लिमेंट लिए जा सकते हैं, लेकिन बगैर डॉक्टरी सलाह व सही सप्लिमेंट्स की जानकारी के लेना खतरनाक होता है। जिम इंस्ट्रक्टर की बजाय इसकी राय चिकित्सक से ही लेनी चाहिए।

- प्रत्येक सप्लिमेंट्स के लिए यह जरूरी है कि इसे कब व कैसे लेना है इसकी जानकारी भी होना जरूरी है।

------

सप्लिमेंट्स के शुरुआती नुकसान

-- तेज सिर दर्द, चक्कर, उल्टी भी होती है। मल्टीविटामिन व मल्टीमिनरल से शरीर में अच्छा महसूस होता है, लेकिन बाद में इसकी मात्रा अधिक होने पर समस्याएं होने लगती है।

- केल्शियम व विटामिन की अधिक मात्रा लेने पर शरीर को नुकसान होता है। विटामिन डी ज्यादा लेने पर शरीर को टोक्सीक हो जाता है, जिससे उल्टी, सरदर्द व चक्कर व भूख नहीं लगने की शिकायतें सामने आती है। इसी तरह यदि शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है तो एसिडिटी के साथ स्टोन की समस्या हो सकती है, ये नसों में जम जाता है। इसी तरह यदि प्रोटीन ज्यादा हो जाए तो किडनी पर असर होना शुरू हो जाता है। ------

यदि न्यूट्रिशियन की सलाह से दवाइयां ले रहे हैं तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन यदि बिना सलाह के जिम इंस्ट्रक्टर के कहने पर ही इसे ले रहे हैं तो बेहद खतरनाक है, जरूरत से अधिक एक्सरसाइज भी किडनी को फेल कर देती है। प्रोटीन सप्लिमेंट ज्यादा खाने से यूरिक एसिड बढ़ जाता है, इससे काब्रोहाइटे्रट कम हो जाता है। इससे कई समस्याएं होती है।

डॉ महेश दवे, वरिष्ठ फिजिशियन एमबी हॉस्पिटल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p7hQ4N
via IFTTT

No comments: