Sunday, 8 November 2020

वीडियो ..घर घर जाकर लोगों को ऐसे जगाया, जाग जाओ

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. नगर निगम की ओर से रविवार को 10 वार्डों में रैलियां निकालकर शहर वासियों को कोरोना महामारी से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक व उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि नगर निगम द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कई कार्यक्रम हो रहे हैं। वार्ड 51 में सिंघवी ने मास्क वितरित किए। सोशल डिस्टेंसिंग रखने के साथ अन्य उपाय भी लोगों को बताए।
बता दें कि प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को 10 वार्डों में सफ ाई कर्मचारियों द्वारा रैली निकालकर शहर की जनता को जागरूक करने को हो रहे हैं। महापौर टाक, उपमहापौर सिंघवी सहित 10 वार्ड पार्षदों ने अपने वार्ड में रैलियां निकाली व मास्क बांटे।

-----
महापौर बोले: सतर्क रहकर सभी की सुरक्षा बेहद जरूरी

महापौर ने कहा कि दीपावली के चलते बाजारों में बहुत भीड़ भाड़ है, यही समय है जिसमें हमें सबसे ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। शहरवासी मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें, 2 गज की दूरी बनाए रखनी है। हाथों को बार-बार साबुन से धोना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ih3YVa
via IFTTT

No comments: