Monday, 9 November 2020

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष श्रीमाली कोरोना पॉजिटिव

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. उदयपुर में सोमवार को भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली कोरोना पॉजिटिव आए हैं। शहर प्रभारी डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि फिलहाल उनमें कोई लक्षण नहीं होने के कारण उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। उदयपुर में एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 11 निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग का अशोक नगर में दाह संस्कार किया गया।

-------
उदयपुर. उदयपुर में सोमवार को चार कोरोना वॉरियर्स सहित कुल 38 नए रोगी सामने आए। कोविड जांच के लिए 432 सैंपल की जांच होने पर 394 नेगेटिव तथा 38 पॉजिटिव पाये गए। अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 7238 हो गई है। सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि अब तक 6912 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके है। कुल 251 एक्टिव केस हैं। 166 केस होम आइसोलेशन किये हुए हैं। जबकि 75 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी हैं। कोविड.19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि 38 पॉजिटिव मरीजों में से 30 मरीज शहरी क्षेत्र से है, जिसमें 03 कोरोना वॉरियर्स, 11 क्लोज कांटेक्ट,16 नए संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र से 8 पॉजिटिव मरीजों में से 01 कोरोना वॉरियर व 4 क्लोज कांटेक्ट और 4 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमित में से 4 कोरोना वॉरियर्स पाए गए। जिसमें से 2 चिकित्सक प्रभात नगर सेक्टर 5 निवासी 45 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, 29 वर्षीय पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर आरएनटी मेडिकल कॉलेज, 24 वर्षीय महिला नर्सिंग स्टाफ सेटेलाइट हॉस्पिटल में कार्यरत निवासी प्रभात नगर सेक्टर 5 और श्रीनाथ कॉलोनी पुला से 48 वर्षीय शिक्षक संक्रमित मिले हैं।
अन्य क्षेत्र जनकपुरी ट्रांसपोर्ट नगर महावीर कॉलोनी बडग़ांव, सेलिब्रेशन मॉल के पीछे भुवाणा, डालियों की मगरी भुवाणा, अग्रवाल नमकीन के पास, चिकलवास, गोकुल विलेज तीतरडी, गडकरी शोभागपुरा, नवदीप स्कूल आदर्श नगर मैन रोड भुपालपुरा, तेरेविला अपार्टमेंट फ तेहपुरा, आदर्श नगर कालका माता रोड पहाड़ा, विवेक आनंद विहार शोभागपुरा के पास, ज्ञान मंदिर स्कूल के पास ज्ञान नगर सेक्टर 4, गुप्तेश्वर महादेव गलीए नाइयो की तलाई एलक्ष्मी नगर पुलाए शांति नगर रूप सागर रोड यूनिवर्सिटी रोडए क्यू रोड केशव नगर यूनिवर्सिटी रोड एमहावीर कॉलोनी बी रोड केशव नगर एमंगलम मॉल दुर्गा नर्सरी रोडए भूतला गांव एकेसरिया जी सृजन अपार्टमेंट शोभागपुरा एरिशप नगर सेक्टर 3 हिरण मगरी एनिर्मल धाम हॉस्पिटल के पास अशोक नगर एमहावीर कॉलोनी पद्मावती अपार्टमेंट के पास एबसंत विहार आदर्श नगर यूनिवर्सिटी रोड एसेक्टर 11 से संक्रमित पाए गए।सभी संक्रमित मरीजों की क्लोज कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री डॉ मनु मोदी द्वारा ली गई। सिंप्टोमेटिक मरीजों को मेडिकल टीम द्वारा ईएसआई हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया तथा एसिंप्टोमेटिक मरीजों को मेडिकल टीम द्वारा होम आइसोलेशन किया गया.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n8fTTZ
via IFTTT

No comments: