उदयपुर. गोवद्र्धनविलास थाना पुलिस ने सोमवार को नकबजन गैंग का पर्दाफाश करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की गहन पूछताछ में आरोपी ने 7 नकबजनी एवं चोरी की वारदात करना कबूल किया। आरोपी की पहचान इंद्रा कॉलोनी, चूंगी नाका निवासी रोहित पुत्र रमेश कालबेलिया के नाम से हुई है। पुलिस आरोपी से अन्य कई चोरियों के राज उगलवाने में सक्रिय है। इससे पहले जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, एएसपी बृजेश सोनी एवं डिप्टी एसपी वीराराम चौधरी के निर्देशन में सीआई भवानीसिंह राजावत के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य एएसआई धूलसिंह, हेड कांस्टेबल मदनसिंह, कांस्टेबल रामस्वरूप, अशोक, राकेश व राजेंद्रसिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
READ MORE : इस रास्ते लगातार हो रही डोडा चूरा तस्करी...अब टैक्सी परमिट कारें काम में लेने लगे तस्कर
आरोपी ने कबूला
आरोपी रोहित ने पुलिस की सख्त पूछताछ में बताया कि वह एक गेंग बनाकर आकाश व शोएब खान नाम के युवक के साथ वाहन चोरी करने के अलावा दिन व रात में सूने मकानों की रैकी कर वारदात को अंजाम देते हैं। गैंग का सदस्य आकाश कालबेलिया फिलहाल गायब है। आरोपी चोरी के अलावा मौज-शौक से जुड़े हुए हैं। मोबाइल से संपर्क कर एक स्थान पर जुटकर ये वारदातों को अंजाम देते थे। गेंग का मुख्य लीडर आकाश कालबेलिया है। आकाश के नाम पर चोरी के ८ मामले दर्ज हैं। इसी तरह गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ ऐसे ही ४ मामले दर्ज हैं। आरोपी जेल से बाहर आकर वारदातों को अंजाम देते रहते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P4YONj
via IFTTT
No comments:
Post a Comment