Thursday, 18 October 2018

जुलूस के दौरान युवाओं ने किया जान को जोखिम में डालकर प्रदर्शन

नवरात्रि की अष्टमी के मौके पर चित्तौड़गढ़ शहर में बुधवार को जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने हैरतअंगेज और जोखिम भरा प्रदर्शन किया, जिन्हें देख वहां मौजूद लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं. दरअसल नवरात्रि में बुधवार को अष्टमी के मौके पर शहर के समीपस्थ कीरखेड़ा निवासी माता जी का विसर्जन करने के लिए धूमधाम से जुलूस निकाल रहे थे. उस दौरान तिरुपति व्यायामशाला के खिलाड़ी एक के बाद एक जोखिम भरा करतब दिखाते नजर आए. खतरों के ये खिलाड़ी जोश में लगातार मुंह में ब्लेड को खाने के बाद उसे एक धागे में शरीर के अंदर से बाहर निकालने के साथ ट्यूबलाइट को खाने जैसे जानलेवा प्रदर्शन को देखकर दर्शक भी स्तब्ध नजर आए.

No comments: