Thursday, 18 October 2018

जयपुर में दुर्गाष्टमी के दिन सबसे ज्यादा हो रही वाहनों की बिक्री

जयपुर में बुधवार को बाजारों में भी दुर्गाष्टमी की धूम मची है. नवरात्रि के दौरान बुधवार को दुर्गाष्टमी और बुधवार का शुभ संयोग भी है. बुधवार को के दिन सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री हो रही है. अनुमान है कि अष्टमी के दिन जयपुर में 5 हजार वाहनों की बिक्री हुई. इनमें करीब 2 सौ करोड़ रुपए का कारोबार हुआ. ज्यादातर लोगों ने पहले ही अपनी पसंद के वाहन बुक करा दिए थे और बुधवार के शुभ दिन वाहनों को लेकर मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे. यहां उनका पूजन किया गया और फिर नई गाड़ी को घर लेकर गए. इसके कारण मोती डूंगरी गणेश मंदिर पर नई गाड़ियों का मेला लग गया.

No comments: