Thursday, 18 October 2018

भरतपुर में प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 25 टीमों ने लिया हिस्सा

भरतपुर में जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले में खेलकूद प्रतियोगिता के तहत दूसरे दिन प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के मैच कराए गए. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. खिलाड़ी जी जान से अपनी टीम को जिताने के जतन में लगे रहे. तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को महिला कबड्डी प्रतियोगिता होनी थी लेकिन महिला टीमों की संख्या कम होने की वजह से महिला कबड्डी प्रतियोगिता नहीं हो सकी. बुधवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले आयोजित कराए गए, जिसमें करीब 25 टीमों ने भाग लिया. गुरुवार को कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे.

No comments: