Thursday, 18 October 2018

नवदुर्गा अमृतवाणी मंडली ने की 151 कन्याओं की पूजा

खाजूवाला में नवदुर्गा अमृतवाणी मंडली की ओर से दुर्गाष्टमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया. अष्टमी को लेकर माता के दरबार में यजमानों व श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 151 कन्याओं का पूजन किया. इस मंडली की ओर से 15वां कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया.दुर्गाअष्टमी के मौके पर श्री नवदुर्गा अमृतवाणी मंडली की ओर से यह कन्या पूजन कार्यक्रम गणेश मंदिर में आयोजित किया गया. कन्याओं के पूजन से पहले 151 कन्याओं को माता के रूप में सजाकर हनुमान मंदिर से बाजार के मुख्य मार्गों से होते शोभा यात्रा गणेश मंदिर पहुंची. जहां पर कन्याओं का पूजन किया गया और भोजन कराया गया. इस मौके पर समाजसेवी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे.

No comments: